कुरुक्षेत्र पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर स्वागत हुआ

सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। जब कोई विद्यार्थी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से जीत हासिल करता है तो अभिभवकों के साथ नगरवासियों को भी खुशी होती है। विजडम वर्ल्ड स्कूल की देवश्री और कशिश वर्मा ने सिरसा में चल रहे सीबीएसई नॉर्थ जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में पहले जम्मू फिर पंचकूला और अंबाला को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची जोड़ी ने गत वर्ष की विजेता एमएम इंटरनेशनल स्कूल अंबाला के खिलाड़ियों को जोरदार टक्कर दी। पहला मैच जीतने के बावजूद अगले दो मैचों में संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करने पर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। यह पहला मौका है जब थानेसर के किसी स्कूल ने सीबीएसई बैडमिंटन टूर्नामेंट में कोई मेडल हासिल किया है। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अभिभावक कमलजीत वालिया, डा. उपासना, गौरव वर्मा, तमन्ना वर्मा, राजेंद्र पाल, सुषमा, सौरभ वर्मा, उपेंद्र इत्यादि उपस्थित रहे। स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता बहल ने कहा कि पहले भी इन दोनों खिलाड़ियों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। इन दोनों खिलाड़ियों को आगे भी प्रोत्साहन मिलता रहेगा। खिलाड़ियों ने जीत का श्रेय अपने कोच सतपाल, विवेक, रोहित को दिया।

फोटो परिचय : विजेता खिलाड़ी सम्मान हासिल करते हुए तथा विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *