चेतावनी- नागरिक सडक़ों पर पशुओं को बेसहारा न छोड़ें, पशु जब्त के साथ-साथ होगी कानूनी कार्रवाई।
करनाल 12 अगस्त,

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम करनाल का शहर को बेसहारा गौवंश से निजात दिलाने के लिए अभियान जारी है। इसके तहत अब तक करीब 83 गौवंश पकड़े गए हैं। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि अभियान की शुरूआत 1 अगस्त को की गई थी। इसके तहत शहर के सभी चारों जोन से करीब 83 गौवंशों को पकडक़र गौशाला व नंदीशाला में छोड़ा गया है। गौवंश को पकडक़र पहले पशुपालन विभाग से उनकी टैगिंग करवाई जाती है, उसके पश्चात इन्हें फूसगढ़ स्थित गौशाला में छोड़ा जाता है।
उन्होंने बताया कि सडक़ों पर बेसहारा घूम रहे गौवंश को पकडऩे के लिए 6 कर्मियों की विशेष टीम बनाई गई है। इस कार्य में एक नई गाड़ी भी लगाई गई है, जो गौवंश को पकडक़र गौशालाओं में छोडक़र आती है।
सडक़ों पर पशुओं को छोडऩे पर होगी कानूनी कार्रवाई- निगमायुक्त ने सख्त चेतावनी देते कहा कि जो लोग उपयोग के बाद या दुध निकालने के बाद अपने पशुओं को सडक़ों पर बेसहारा छोड़ देते हैं, ऐसे लोगों से नगर निगम सख्ती से निपटेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे पशुओं को पकडक़र जब्त कर लिया जाएगा, फिर उस पशु को वापिस नहीं किया जाएगा। इसके साथ-साथ सम्बंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।   उन्होंने डेयरी संचालकों व नागरिकों से अपील करते कहा कि वह उपयोग के बाद अपने पशुओं को सडक़ों पर बेसहारा भटकने के लिए न छोड़ें। इससे शहर की सफाई व यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होती है। इससे वाहन चालकों को भी दुर्घटना का भय बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *