पंचकूला। कांग्रेस की महासचिव तथा हरियाणा के सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भारत का लोकतंत्र पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनता के विश्वास पर टिका है।

इसी मूल भावना के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के गंभीर मुद्दे को देश के सामने रखा है। यह कोई कल्पना या भावनात्मक बयान नहीं, बल्कि छह महीने की गहन जांच और स्वयं चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर सामने आया तथ्य है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग से अपेक्षा करती है कि वह लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाए और बिना किसी राजनीतिक दबाव के पारदर्शी जांच व जवाबदेही सुनिश्चित करे।

‘वोट चोरी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर आघात’

रविवार को मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि वोट चोरी एक व्यक्ति, एक वोट के मूल लोकतांत्रिक सिद्धांत पर गंभीर आघात है।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए पारदर्शी व अद्यतन मतदाता सूची अनिवार्य है। हमारी मांग है चुनाव आयोग डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करे, ताकि जनता और राजनीतिक दल स्वयं उसका आडिट कर सकें।

‘यह लड़ाई हर नागरिक के अधिकार और विश्वास की है’

सैलजा ने कहा कि यह लड़ाई हर नागरिक के अधिकार और विश्वास की रक्षा की है। हमारी पार्टी यह स्पष्ट कर रही है कि प्रत्येक तथ्य ठोस दस्तावेजी प्रमाणों और शोध के साथ रखा गया है। यह मामला केवल किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि हर भारतीय मतदाता के अधिकार और लोकतंत्र की साख का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *