कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा कैंपेन के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर डीएलएसए कुरुक्षेत्र और प्रेरणा वृद्ध आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में वृद्धजनों के लिए प्रेरणा वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने मुख्यतिथि तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की  सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत की।
इस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने सभी को संबोधित किया और सभी को वृद्धजनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। एमडीडी संस्था के सहयोग से वृद्धजनों को हाईजिन किट वितरित की गई। इस कार्यक्रम में डीएलएसए, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, महिला थाना द्वारा हैल्प डेस्क भी लगाया गया।  जिसमें वृद्धजनों की समस्याएं सुनी गई और उनका समाधान किया गया।
डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता आशीष देसवाल द्वारा वृद्धजनों को उनके अधिकार, सीनियर सिटीजन एक्ट के बारे में बताया गया। सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने सभी अतिथिगणों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। प्रेरणा वृद्ध आश्रम के संयोजक  जयभगवान सिंगला व उनकी टीम द्वारा भी सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *