बाल भवन में रक्षाबंधन के पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
करनाल, 8 अगस्त।
जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बाल भवन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों ब्यूटी केयर प्रशिक्षण केंद्र एवं फैशन डिजाइनिंग व सिलाई एवं कढ़ाई केंद्र में शुक्रवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगताओं में केन्द्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी मंजू चौधरी ने इन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे सभी बच्चों को रक्षाबंधन के त्यौहार की शुभकामनाएं दीं और साथ ही उनके द्वारा बनायी गयी प्रतिभाओं की भी सराहना की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह त्यौहार परिवार को एक साथ लाता है और भाई-बहन के बीच के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। यह हमें याद दिलाता है कि परिवार और रिश्तों का हमारे जीवन में कितना महत्व है। यह भारतीय संस्कृति की सुंदरता और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाता है। निर्णायक मंडल की भूमिका में बाल कल्याण परिषद के आजीवन सदस्य संतोष बक्शी, अंजू शर्मा व सुनीता पसरीचा ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर बाल भवन द्वारा आयोजित करवाए जाते हंै ताकि बच्चों का छुपा हुआ हुनर बाहर आ सके। बाल भवन ऐसे सभी बच्चों को एक अवसर प्रदान करने का कार्य करता है। इस मौके पर बाल भवन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम
प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार है- मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तमन्ना, द्वितीय नेहा व तृतीय मोनिका रही, हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तनु, द्वितीय सोनी व तृतीय कशिश रही और फैशन डिजाइनिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरजू, द्वितीय मोनिका व तृतीय मनीषा रही। विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *