विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित
कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त।
देश को 1947 में मिली आज़ादी के उपरांत हुए बंटवारे में पाकिस्तान से पलायन कर हिन्दुस्तान आने वाले भारतीयों पर हुए निर्मम अत्याचार, नृशंस हत्या और लूट की दुखद वारदात को भाजपा हर वर्ष विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाती है। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का प्रदेश स्तरीय आयोजन जहां 14 अगस्त को फरीदाबाद में किया जा रहा है, वहीं आज जिला स्तर पर मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर के ऑडिटोरियम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने शिरकत की। वहीं जिला प्रभारी रोजी मलिक आनंद ने भी विशेष रूप से शिरकत की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, नगरपरिषद की पूर्व चेयरमैन उमा सुधा, जिला संयोजक धीरज वालिया, मीडिया प्रभारी ललित माटा मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता जगमोहन आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि 1947 का वह विभाजन केवल भौगोलिक सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि लाखों-करोड़ों दिलों की पीड़ा, विस्थापन और बलिदान की अमिट कथा भी था। हमारे अपने जिन्होंने अपने घर-आँगन, रिश्ते-नाते और जीवन की सबसे कीमती चीजें खो दी, उनकी यादें आज भी हृदय को उद्वेलित कर देती है।
उन्होंने सभी से 14 अगस्त को फरीदाबाद में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील भी की।
इस कार्यक्रम में विभाजन की पीड़ा का दंश झेल चुके जगदीश शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, जगमोहन काठपाल, मदन लाल, परमानंद कालड़ा, संतोष, राम देवी वधवा, ज्ञान चंद चावला, ओम प्रकाश मल्होत्रा, सादा सिंह, राधे श्याम लाम्बा बापू पूर्ण सिंह आदि का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया जिन्होंने अपने संघर्ष और साहस से आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने मिलकर उस काल के शहीदों, पीड़ितों और विस्थापितों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और संकल्प लिया कि इस त्रासदी की स्मृति को पीढ़ी दर पीढ़ी संजोकर रखेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां एकता, भाईचारे और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहें।
इस मौके पर महामंत्री अर्जुन त्यागी, रमेश सैनी, अनु माल्यान, परमजीत कश्यप, रेखा वाल्मीकि, विजय कंबोज ,दिलेर शर्मा, प्रदीप झांब, फतह चंद गांधी, सतीश मदान टोनी, गगन कोहली, मलकीत ढांडा सहित असंख्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *