करनाल, 7 अगस्त। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना रानी ने बताया कि श्रद्धानंद बाल संरक्षण संस्थान में वीरवार को बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान में रह रहे बच्चों को उनके मूलभूत अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी कानूनों और सहायता तंत्र के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम में बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि संविधान और कानून हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, चिकित्सा एवं संरक्षण का अधिकार प्रदान करते हैं। बच्चों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की उपेक्षा, हिंसा या शोषण की स्थिति में वे संबंधित संस्थाओं या अधिकारियों से सहायता ले सकते हैं।
कार्यक्रम में हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार चांदना, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य बलराज सांगवान तथा वरिष्ठ समाजसेवी एवं श्रद्धानंद बाल संरक्षण संस्थान के प्रधान बलदेव राज शिमला, मैनेजर गोपीनाथ शर्मा तथा महामंत्री करणवीर आर्य व श्रद्धांजलि उपस्थित रहे।
