बल्लभगढ़। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (सीएम फ्लाइंग) का छापा पड़ने की सूचना के बाद मांझा बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। सभी दुकानदार अब पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं और उन्होंने अपनी दुकानों से जानलेवा मांझा को हटा कर कहीं छुपा कर रख दिया है। अब वह पतंग उड़ाने के लिए सामान्य मांझा बेच रहे हैं।
सीएम फ्लाइंग और अग्रसेन चौकी की पुलिस टीम ने मिलकर सोमवार की शाम को गुप्ता होटल चौक के नजदीक पंजाबी मोहल्ला में तीन दुकानदारों के यहां पर जानलेवा मांझा को लेकर छापा मारा। त्योहारों का मौसम होने के कारण अब पतंगबाजी भी जोरों से हो रही है।

ऐसे में कुछ दुकानदार जानलेवा मांझा बेचते हैं। इस मांझा से कई बार लोग घायल हो जाते हैं और जान भी चली जाती है। ऐसे मांझा को लेकर सीएम फ्लाइंग भी पूरी तरह से सतर्क है। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली की पंजाबी मोहल्ला में कुछ दुकानदार जानलेवा मांझा बेच रहे हैं।

अग्रसेन चौकी में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक अमन ने बताया कि उन्हें सीएम फ्लाइंग ने सूचना दी की गुप्ता होटल चौक के नजदीक भीमसेन कालोनी के रहने वाले नितिन वधवा, पंजाबी मोहल्ला के रहने वाले समीर और मनोज दुआ अपनी दुकान पर जानलेवा मांझा बेचते हैं।

इन दुकानदारों के यहां छापा मारकर जानलेवा मांझा पकड़ा जा सकता है। सीएम फ्लाइंग और थाना शहर पुलिस ने मिलकर सोमवार की शाम को छापा मारा। नितिन वधवा की दुकान से सात जानलेवा मांझा, समीर की दुकान से आठ जानलेवा मांझा, मनोज दुआ की दुकान से पांच जानलेवा मांझा के नग बरामद किए।

तीनों दुकानों पर कुछ और भी मांझा बरामद हुआ है जिस पर किसी तरह का ट्रेडमार्क नहीं था। पुलिस मांझा को सील करके अपने साथ ले गई। महाराजा अग्रसेन चौकी में पुलिस ने तीनों दुकानदारों के खिलाफ उपायुक्त के आदेशों की अवहेलना करने तथा आम लोगों की जिंदगी को खतरा में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *