फरीदाबाद। फरीदाबाद में सूरजकुंड थाना क्षेत्र के दयालबाग एरिया में एक कार सवार ने तेज रफ्तार में आते हुए महिला को टक्कर मारकर उड़ा दिया। महिला टक्कर लगते ही करीब तीन फुट तक उछल गई। टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिरी और बेहोश हो गई।

वहीं, आसपास के लोगों ने महिला को पास के स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी। वहीं, टक्कर मारने वाली कार ने आगे भी दो गाड़ियों को टक्कर मारी। इसके बाद कार चालक फरार हो गया। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दी है।

बताया गया कि घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया। सूरजकुंड थाना क्षेत्र की पुलिस के अनुसार, कार का नंबर वीडियो में दिखाई नहीं दे रहा है। आसपास के और सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जिसमें नंबर दिख जाए। जिससे आरोपी की गिरफ्तारी हो सके।

 

 

दयालबाग रेलवे लाइन के पास रहने वाले देवीशंकर ने बताया कि वह सेवानिवृत हो चुके हैं। उनकी पत्नी सुशीला पास के प्ले स्कूल में बच्चों को संभालने का काम करती है। मंगलवार दोपहर तीन बजे उनकी पत्नी स्कूल से वापस आ रही थी।

 

 

इस दौरान तिकोना पार्क के पास एक कार चालक ने पीछे से उनकी पत्नी को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी पत्नी तीन फुट तक हवा में उछलकर जमीन पर नीचे गिरी। नीचे गिरने के बाद वह बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने उनको फोन के माध्यम से सूचना दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *