उपाध्यक्ष सुमन सैनी सोमवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में खेल विभाग की तरफ से आयोजित खेल सामान वितरण समारोह में बोल रही थी। इससे पहले उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने गांव बींट, बीड पिपली, धनौरा जाटान, बोदला ग्राम पंचायत को खेलों का सामान वितरित किया और 111 गांवों के सरपंचों और प्रतिनिधियों को 45 लाख रुपए की लागत से 11 खेलों का सामान उपलब्ध करवाया गया। उपाध्यक्ष ने लाडवा विधानसभा के खेल सामान हासिल करने वाले 111 सरंपचों और प्रतिनिधियों का बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन-रात लाडवा हलका के विकास कार्यों को लेकर कार्य करते हैं। उनका विजन है कि लाडवा हलके का युवा नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर खेलों की तरफ आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से निर्मित धनौरा जाटान के खेल स्टेडियम का उदघाटन किया है। इस खेल स्टेडियम में खिलाडिय़ों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सरकार का प्रयास है कि गांवों स्तर पर खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाए और ग्रामीण आंचल की खेल प्रतिभाएं सामान आएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त हरियाणा का निर्माण करते हुए सरकार खेलों के क्षेत्रों में उल्लेखनीय और सराहनीय कार्य किए हैं। सरकार की सोच है कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। इसे केवल मनोरंजन का साधन ना समझा जाए। खेल से ही मनुष्य के जीवन में अनुशासन की भावना पैदा होती है।
उपाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की माटी में तैयार हुए पहलवान, कबड्डी, हॉकी, कुश्ती के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार की सोच है कि प्रदेश के विकास के लिए युवाओं का स्वस्थ होना जरूरी है। यह युवा तभी स्वस्थ रहेंगे जब खेलों के साथ जुड़ेंगे। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा के ग्राम पंचायत की डिमांड के अनुसार 11 तरह के खेलों का सामान उपलब्ध करवाया है। सभी युवा इस सामान का सदुपयोग करें, अच्छा खेलों और प्रदेश का नाम रोशन करें।
एसडीएम पंकज सेतिया ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 11 तरह के खेलों के लिए 45 लाख रुपए की लागत से सामान उपलब्ध करवाया है। भविष्य में भी ग्राम पंचायतों की डिमांड के अनुसार खेलों का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। खेल अधिकारी मनोज कुमार ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र खैरा, मनोज कुमार सहित लाडवा हलका के सरपंच और प्रतिनिधि मौजूद थे।
-उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने लाडवा विधानसभा के 111 गांवों को वितरित किया खेलों का सामान, खेलों के सामान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष प्रयासों से जारी हुआ 45 लाख का बजट
सोनिका वधवा
कुरूक्षेत्र। हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा की माटी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं। इस माटी पर होनहार खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसके चलते आज हरियाणा के खिलाडिय़ों ने हर अंतरराष्टï्रीय खेल में पदकों की झड़ी लगा दी है और दुनिया में हरियाणा का नाम खेलों के रूप में जाना जाता है।
