फरीदाबाद। अमेरिका में रहने वाली एनआरआई महिला ने प्राॅपर्टी डीलर पर अपने फ्लैट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उन्होंने अपना फ्लैट डीलर को केयर टेकर के रूप में दे रखा था। इसका फायदा उठाते हुए डीलर ने किसी दूसरे के नाम पर सम्पत्ति का इकरारनामा कर दिया।

फर्जी इकरारनामा बनवा दिया

अमृतसर के एवन्यू विजय नगर की मूल निवासी शीतल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका एक फ्लैट ओजोन पार्क सेक्टर 86 में है। वह अमेरिका में परिवार के साथ रहती हैं। ओजोन पार्क में कई एनआरआई रहते हैं। वह अपने फ्लैट की चाबी अपने डीलर को देकर जाते थे।
इसी तरह उसने भी अपने फ्लैट की चाबी प्राॅपर्टी डीलर विकास को दे रखी थी। विकास उसी सोसायटी में रहता है। एनआरआई का आरोप है कि विकास ने खुद को फ्लैट का मैनेजर बताकर षड्यंत्र के तहत एक फर्जी इकरारनामा एक अन्य व्यक्ति विक्रम कुमार के साथ बनवा लिया।

कोर्ट से मांगी मदद

इकरारनामा में पीड़िता की ओर से कोई हस्ताक्षर नहीं थे। महिला ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी पर कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत के आदेश पर खेड़ी पुल थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जो भी स्थिति सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रॉपर्टी का केयर टेकर बनाने से पहले करें विचार

गौरतलब है कि यह मामला साधारण नहीं है। एनसीआर के क्षेत्रों में ऐसी कई प्रॉपर्टीज हैं जिनके मालिक देश के अन्य राज्यों या विदेश में रहते हैं। ऐसे में वे अपनी प्रॉपर्टी की देखरेख का जिम्मा किसी अन्य को सौंप देते हैं। इसी का लाभ उठाते हुए लोग फर्जीवाड़ा कर सम्पत्ति का दुरुपयोग करते हैं। इसीलिए इस तरह के मामलों में प्रॉपर्टी का केयर टेकर बनाने से पहले लोगों को विशेष जांच परख करने के बाद ही कोई निर्णय लेना चाहिये।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *