राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में तीसरा दिन है। करनाल से कुरुक्षेत्र के लिए यात्रा की शुरुआत घने कोहरे के बीच हुई। राहुल हाफ टी-शर्ट में ही यात्रा में पैदल चले। कुछ स्थानों पर बसों की छत पर सवार समर्थकों ने कपड़े उतारकर उनका स्वागत किया। राहुल इस दौरान बच्चों, युवाओं और महिलाओं से भी मिले। कड़ाके की सर्दी के बीच राहुल ने रास्ते में पंजाबी ढाबे पर चाय पी और लोगों से बात की।

तस्वीरों में देखिए यात्रा…

ब्रह्मसरोवर में पूजन करते राहुल गांधी।
ब्रह्मसरोवर में पूजन करते राहुल गांधी।
कुरुक्षेत्र में महाआरती में शामिल राहुल गांधी।

पैदल यात्रा के दौरान सेना के पूर्व अधिकारियों से बात करते राहुल गांधी।

यात्रा के दौरान लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते राहुल गांधी।

राहुल की यात्रा के दौरान कुछ लोग एनपीएस गो बैक के नारे की तख्ती लेकर शामिल हुए।

यात्रा में शामिल होने के लिए गाड़ी से उतरते राहुल गांधी।

राहुल गांधी को देखने के लिए खड़े स्थानीय लोग।

राहुल के स्वागत में पारंपरिक नृत्य करते कलाकार।

बसों पर चढ़े कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन करते राहुल गांधी।

करनाल से यात्रा शुरू होने के बाद एक बच्चा धोती कुर्ता और पारंपरिक पकड़ी पहनकर राहुल गांधी से मिलने के लिए पहुंचा।

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बच्चों में खासा क्रेज है। वह यात्रा में शामिल होकर राहुल से चर्चा कर रहे हैं। राहुल भी उनसे उनके मनपसंद विषयों के बारे में पूछ रहे हैं।

राहुल गांधी से मिलने आए कुछ बच्चों ने उन्हें इंदिरा गांधी की तस्वीर भेंट की।

हाफ टी शर्ट में यात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी का स्वागत उनके कुछ समर्थकों ने अपने कपड़े उतारकर किया।

राहुल गांधी से मिलने के लिए यात्रा में शामिल एक व्यक्ति ने जबरन सुरक्षा घेरे में घुसने की कोशिश की। हालांकि वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर धकेल दिया।

राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान हरियाणा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा से चर्चा की।

सुबह यात्रा में राहुल गांधी के साथ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा शामिल हुए।

घने कोहरे के बीच करनाल से यात्रा शुरू हुई। इस दौरान समर्थकों ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए आतिशबाजी भी की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *