विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर करनाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर भी रहे मौजूद

करनाल, 3 अगस्त- हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने रविवार को करनाल में विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 14 अगस्त, 2025 को फरीदाबाद के दशहरा ग्राउंड में विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर ड़ॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से घोषणा की थी कि हमें 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के रूप में मनाना चाहिए। उन्हीं के आह्वान के बाद आज देशभर में विभाजन की त्रासदी झेलने वाले लोग 14 अगस्त के दिन विभाजन विभीषिका दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आमजन पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे।

प्रधानमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की पहल शुरू की
डिप्टी स्पीकर ड़ॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि वर्ष 1947 में भारत की आजादी की प्रक्रिया चल रही थी तो उसी दिन भारत माता की छाती पर लकीर खींच कर देश का विभाजन भी किया गया था। हमें आजादी तो मिली लेकिन इस आजादी की हमें भारी कीमत चुकानी पड़ी। विभाजन में भारत माता के दो टुकड़े हुए, इस त्रासदी को भुलाया नहीं जा सकता, लेकिन पूर्व की सरकारों ने कभी इस और ध्यान नहीं दिया और न ही हमारे पूर्वजों को याद किया। वह विभाजन ऐसी त्रासदी है जिस पर आजादी के बाद का लगभग आधा साहित्य भरा पड़ा है। उस पीड़ा से आहत होकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के बंटवारे को 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी कहा और 15 अगस्त, 2021 को स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ करते हुए इस विभाजन में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की थी।

हमारी जिम्मेदारी कि हम आने वाली पीढ़ियों को करें जागरूक
डिप्टी स्पीकर ड़ॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने गर्दन कटाना सही समझा लेकिन अत्याचारियों के आगे झुके नहीं। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढिय़ों को उस वक्त की कहानियां सुनाएं और आने वाली पीढिय़ों को अपने पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान के बारे में जानकारी हो। हमारे पूर्वजों ने जान से ज्यादा संस्कृति और देश से प्यार को दर्शाते हुए अपना बलिदान दिया। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से बंजर भूमि को उपजाऊ बनाया। वहीं कांग्रेस सरकार ने इस त्याग और बलिदान को छिपाने का काम किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला प्रमुख पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, विधायक राम कुमार कश्यप, मेयर रेणु बाला गुप्ता, पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदेव पाढा, अमर नाथ सौदा, कृष्ण गर्ग,मेहर सिंह कलामपुरा,जिला महामंत्री सुभाष कश्यप,मानव पुरी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक कुमार,जिला प्रवक्ता शिवनाथ कपूर, संयोजक भारत भूषण कपूर, मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा, सहित इस जिला में रहने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री एवं सभी मोर्चो अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *