पंचकूला। हरियाणा में आज मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई विषयों को लेकर चर्चा हुई। इसी के साथ कैबिनेट मीटिंग के बाद नायब सैनी ने एलान किया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से होगा।

इस दिन शुक्रवार है, शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इसके बाद दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार तक यह सत्र चलेगा। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में 21 एजेंडे लाए गए थे जिनमें 17 को मंजूरी दे दी गई है।

कैबिनेट बैठक में नाबार्ड से 1850 करोड़ के लोन को हरियाणा सरकार की गांरटी पर मंजूरी दी गई। वहीं, गन्नौर में विश्व स्तरीय मंडी का निर्माण हो रहा है। जिस पर 3000 हजार करोड़ की लागत आएगी।

इस मंडी से न सिर्फ हरियाणा बल्की कई राज्यों के किसानों को फायदा होगा।

बैठक में फैसला लिया गया कि  60 साल से अधिक पूर्व विधायकों को चिकित्सा सुविधाओं के लिए 10 हजार रुपए की दर से हर माह चिकित्सा भत्ता मिलेगा। एग्रो मॉल एलॉटीज को राहत दी है।‌ इसके लिए विवादों के सामाधान 2 की शुरुआत की है। अगर किसी को तय समय में एलॉटमेंट नहीं होती तो उन्हें 7 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *