पानीपत। चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से 7वीं कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा का स्कूल के बाहर से अपहरण कर लिया गया। आरोपित बाइक से उसे सहारनपुर लेकर पहुंचे, वहां एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने बच्ची की अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी खींचे। आरोपित ने ब्लैकमेल कर तीन बार उसका अपहरण कर सहारनपुर ले जा चुका था।
अब आरोपित सहारनपुर बुला रहा था। जब लड़की ने जाने से मना किया तो आरोपित ने इंस्टाग्राम पर उसकी अश्लील फोटो अपलोड कर दी। छात्रा ने इस बारे में अपनी मां को बताया और इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया और आरोपित पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी लड़की ने बताया कि वह नजदीक ही एक गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा है। वह छह भाई बहनों में दूसरे नंबर की है। उसकी छह माह पहले सहारनपुर के सोभान से जान पहचान हुई थी। सोभान ने उसको दोस्त बना लिया और उससे बात करने लगा।

सोभान सात मार्च को उससे मिलने के लिए पानीपत आया था। वह सुबह लगभग 10 बजे स्कूल के गेट पर आई तो सोभान ने यह कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया कि पानीपत में कहीं कुछ खाने-पीने के लिए चलेंगे। वह बाइक पर बैठ गई आरोपित सोभान उसे जबरदस्ती सहारनपुर ले गया। वह मना करती रही वह उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी ले लिए। उसको किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वह किसी तरह से घर आई। इसके बाद सोभान दो बार और उसका अपहरण कर उसे सहारनपुर ले जाकर दुष्कर्म किया। अब आरोपित सोभान दोबारा उसे सहारनपुर बुला रहा था।

छात्रा ने जाने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी और इंस्टाग्राम पर उसकी अश्लील फोटो अपलोड कर दी। फिर उसने अपनी मां को इस बारे में बताया और पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। आरोपित सोभान की उम्र लगभग 25 साल है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *