बल्लभगढ़। सेक्टर-तीन में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का कारण आर्थिक तंगी से परेशान होना बताया गया है। मृतक की मां गीता ने बताया कि उनके बेटे भूपेश ने क्रेडिट कार्ड पर ऋण लिया हुआ था। फिर उस ऋण को भरने के लिए दूसरा ऋण ले लिया। इस तरह से उसने कई बैंकों से ऋण लिया हुआ था। वह रैपिडो में वाहन चलाता था। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने मंगलवार की रात को अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बारे में सुबह स्वजन ने सेक्टर-तीन पुलिस चौकी को सूचना दे दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई करके मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *