पानीपत। ऑटो चालक ने लिफ्ट के बहाने महिला श्रमिक के साथ गांव छाजपुर खुर्द के पास खेत में दुष्कर्म किया। इस वारदात में चालक के दोस्त ने पीड़िता की सहेली को ऑटो में बंधक बनाकर रखा और जान से मारने की धमकी दी। वारदात 25 जुलाई दोपहर की है।
आरोप शामली के गांव टपराना निवासी इरशाद व उसके दोस्त दोस्त दानिश पर है। महिला की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों पर केस दर्ज किया है। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। किला पुलिस थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी की रहने वाली है। वह तीन बच्चों की मां है।

उसका पति सेक्टर-29 और वह कुराड़ के पास एक फैक्ट्ररी में काम करती है। 25 जुलाई को सहेली के साथ फैक्ट्ररी में पेमेंट लेने गई थी। उस दिन फैक्ट्ररी बंद मिली। दोपहर लगभग 12 बजे उसके पास इरशाद की कॉल आई। उसने पूछा वह कहां है। उसने बता दिया कि वह कुराड़ के गेट के सामने है और ऑटो का इंतजार कर रही है। कुछ देर बाद इरशाद दोस्त दानिश के साथ यहां आया। दानिश भी पहले उसके साथ फैक्ट्ररी में काम करता था।

उन्होंने कहा कि वह उसे उसकी कॉलोनी में छोड़ देंगे। वह दोनों ऑटो में बैठ गई। गांव छाजपुर खुर्द के पास इरशाद व दानिश ने उसे जान से मारने की धमकी देकर बीयर पिलाई। इरशाद उसको ऑटो से जबरदस्ती उतारकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। दानिश ने उसकी सहेली को ऑटो में बंधक बनाए रखा। दोनों उसे बबैल रोड पर छोड़कर फरार हो गए। उसने अपने स्वजन को इसके बारे में बताया। इसकी शिकायत सनौली थाना पुलिस में दी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *