लूटपाट करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार। दोनों आरोपी फरीदाबाद के छायंसा व राजस्थान के राजगढ़ में वारदातों को दे चुके अंजाम।
:: रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में कार्य करते हुए सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिलाओं के यौन उत्पीड़न व लूटपाट करने की वारदात की गुत्थी को सुलझाते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू व राजस्थान के जिला चूरू के गांव किरतान मीणा की जोड़ी निवासी रामबाबू के रूप में हुई है।
डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 3/4 अप्रैल की रात को वह परिवार सहित घर के चौबारे में सोये हुए थे। उसके सास-ससुर किसी काम से घर से बहार गए हुए थे। जो रात्रि के समय अचानक से कुछ व्यक्ति उनके कमरे घुस आए। सभी के हाथो में पिस्टल व अन्य तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने उन्हें शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और उनके मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने घर में मौजूद उसकी ननद व उसका का यौन उत्पीड़न करके, अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने उनके घर से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लूट लिए और उनके घर से सीसीटीवी का सैटअप बाक्स भी उखाड़ कर ले गए। आरोपियों ने उनकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने मामले की जांच सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह को सौंपी थी। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने रविवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू व राजस्थान के जिला चूरू के गांव किरतान मीणा की जोड़ी निवासी रामबाबू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी फरीदाबाद के छायंसा और राजस्थान के राजगढ़ में भी महिलाओं से दुष्कर्म व लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए से उचित पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान कई बड़ी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
