शिरोमणि शहीद उधम सिंह के 85वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में इंद्री अनाज मंडी में राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह आयोजितविधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने 11 लाख रुपये तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने 5 लाख रुपये देने की कि घोषणा।
इंद्री /  करनाल, 28 जुलाई।     हरियाणा कांबोज  सभा द्वारा शिरोमणि शहीद उधम सिंह के 85वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में इंद्री अनाज मंडी में सोमवार को राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, हरियाणा के सहकारिता, विरासत व पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा और विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शिरोमणि शहीद उधम सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा कंबोज सभा को सामाजिक एवं विकास कार्यों के लिये 11 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा द्वारा संदेश के माध्यम से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने शहीद उधम सिंह कांबोज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर है। देश को स्वतंत्र करवाने में अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम उन महान पुरुषों को याद करते है तथा इन आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में मिलकर आगे बढ़ना होगा। जिसके लिए सबकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नई ऊर्जा भरते हैं और देश के प्रति कर्तव्य की भावना को जागृत करते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपने अधिकारों के साथ-साथ मतदान, सामाजिक सद्भाव जैसे कर्तव्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई अनेक नवाचारों और योजनाओं का सीधा लाभ गांवों, शहरों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के विजन से  देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

बॉक्स:-उधम सिंह का बलिदान हमें देशभक्ति और साहस की भावना से करता है प्रेरित:-  डॉ. अरविंद शर्मा
हरियाणा के सहकारिता, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि शिरोमणि शहीद उधम सिंह जी का जीवन वास्तव में प्रेरणा का स्रोत है, और देश के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान तथा उनकी बहादुरी अत्यंत प्रशंसनीय है। शहीद उधम सिंह एक सच्चे देशभक्त थे जिन्होंने अपने देश की आजादी के लिए अथक संघर्ष किया। आज के दिन, हम उनके  बलिदान को स्मरण करते हैं और उनके सपनों के भारत को साकार करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उधम सिंह के शहीदी दिवस पर उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास करना चाहिए। उधम सिंह का बलिदान हमें देशभक्ति और साहस की भावना से प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में और प्रदेश सरकार नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में निरंतर शहीदों को याद करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है ताकि युवा पीढ़ी को उन संतों, महापुरुषों और शहीदों की जीवन से प्रेरणा मिल सके और युवा पीढ़ी उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ सके।

बॉक्स:-जलियाँवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए 21 साल तक किया इंतजार-रामकुमार कश्यप
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप ने उधम सिंह जी के अतुलनीय साहस को याद करते हुए कहा कि उधम सिंह का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान के प्रतीक के रूप में अमर है। वे वही क्रांतिकारी थे जिन्होंने जलियाँवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए 21 साल तक इंतज़ार किया और ब्रिटिश अधिकारी डायर को लंदन जाकर मार गिराया। उन्होंने कहा कि आज जब हम आजाद भारत में साँस ले रहे हैं, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह आजादी हमें उधम सिंह, शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव, शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे अनेक क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से मिली है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है जिसके माध्यम से सरकार उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, महन्त ब्रह्मïदास, महन्त महेश मुनि, पूर्व विधायक रामचन्द्र, नरेन्द्र सांगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, जर्मन सांसद राहुल कांबोज, नगर पालिका चेयरमैन राकेश पाल, हरियाणा कांबोज सभा के अध्यक्ष सुमेर चन्द, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह व कुलवंत सिंह, महासचिव राकेश कंबोज, ईश्वर सिंह कांबोज, सुरेन्द्र कलरी, मंडल अध्यक्ष राम मेहर संगोहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित कांबोज, मीना कांबोज, सचिव राजेश, धर्मवीर कांबोज, धर्मपाल शांडिल्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *