हरियाणा में हर रोज 100 से ज्यादा लूटपाट, डकैती, फिरौती व चोरियों की वारदातें होना चिंता जनक है- बजरंग गर्ग

हरियाणा में अपराधी जेल में बैठकर फिरौती, मंथली मांगने के साथ-साथ अपना गैंग चला रहे हैं- बजरंग गर्ग
कुरुक्षेत्र- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने व्यापारियों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि हरियाणा में अपराधी जेल में बैठकर फिरौती, मंथली मांगने के साथ-साथ अपना गैंग चला रहे हैं। अपराधियों के पास जेलों में मोबाईल कहा से आया इसका मतलब जेल प्रशासन अपराधियों से मिला हुआ है। सरकार हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति कंट्रोल करने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है। हरियाणा में अपराधियों द्वारा हर रोज लूटपाट, फिरौती, मंथली व हत्याओं की वारदातें की जा रही है। प्रदेश में व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए भयभीत है। सरकार को अपराधी व गैंगस्टरों का पक्का ईलाज करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में लगातार नशे का व्यापार फल-फूल रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दल-दल में धस्ती जा रही है। नशा कॉलेज के अंदर व बाहर बिक रहा है। हरियाणा में नशे का बढ़ने का मुख्य कारण लगातार बेरोजगारी का बढ़ना है। सरकार हरियाणा में नशा रोकने व प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने में विफल सिद्ध हुई है। हरियाणा में अपराधियों द्वारा व्यापारी व आम जनता की हर रोज तीन हत्याएं करने से प्रदेश में दहशत का महौल है। एक साल में हरियाणा में 1020 हत्याएं हुई है। हरियाणा में हर रोज 100 से ज्यादा लूटपाट, डकैती, फिरौती व चोरियों की वारदातें होना चिंता जनक है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में अपराधियों के भय के कारण शराब के ठेकेदारों ने शराब के ठेकों की बोलियां तक नहीं लगाई। 12 जिलों में लगभग 328 ठेकों की बोली के लिए ठेकेदार तक सरकार को नहीं मिले जबकि अपराधियों द्वारा कुरुक्षेत्र, जींद, सफीदों व पानीपत में दिन-दिहाड़े शराब ठेकेदारों की हत्या करना चिंता का विषय है। आज गोहाना में अपराधियों सीआरपीएफ के जवान कृष्ण कुमार की हत्या कर दी गई। रोहतक में एक महिला की काटकर टुकड़े करके हत्या करना दिल दहलाने वाली वारदात है। रोहतक में कैफे संचालक शुभम की हत्या, जींद जिले में भाजपा नेता के बेटे की हत्या करना, एक महीने में जींद जिले में 17 हत्याएं हो चुकी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अपराध को खत्म करने के लिए व्यापार मंडल सरकार व पुलिस प्रशासन के साथ है। सरकार को भी व्यापारी व उद्योगपतियों की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर खत्म उठाने की जरूरत है। बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ने के कारण व्यापार व उद्योगपति लगातार पिछड़ता जा रहा है। जिसके कारण प्रदेश में पहले से ज्यादा बेरोजगारी बड़ी है। सरकार को अपराध पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *