मानवता जनशक्ति फाउंडेशन से जुड़ी महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से मनाई तीज, लोक गीतों पर झूमीं महिलाएं
करनाल, 28 जुलाई : मानवता जन शक्ति फाउंडेशन महिला मोर्चा टीम ने रौनक महल हांसी रोड करनाल में तीज का त्यौहार पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सजी-धजी महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर झूले झूलते हुए लोक गीतों पर नृत्य किया और पूरे माहौल को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति की झलक देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर महिलाओं ने मेहंदी रचाई, हाथों में चूडिय़ां पहनकर एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक पकवानों और गीत-संगीत के साथ तीज का यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष उत्साह का अवसर बना। मानवता जनशक्ति फाउंडेशन महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें पारंपरिक प्रतियोगिताएं, फैंसी ड्रेस और लोकनृत्य प्रमुख आकर्षण रहे। डांस व अलग-अलग तरह के गेम खेले गए। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाली महिलाओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सावन के झूलों का आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ पारंपरिक लोकगीत गाकर उत्सव को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने तीज के महत्व को लेकर नई पीढ़ी को संदेश भी दिया और बताया कि यह पर्व प्रेम, सौंदर्य और समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रियंका काठपाल, सुजीता मान, तमन्ना बहल, मीनू बजाज, शशि भास्कर, अंजली गर्ग, एडवोकेट पूनम राणा, एडवोकेट मोनिका शर्मा, पूजा वर्मा, बबीता मैहला, नेहा गुप्ता, नीरू, पारुल गुप्ता, हर्षिता शर्मा, शिवानी, चाहत, अंजू सैनी, वन्दना नागपाल, सीमा पासवान, एडवोकेट साक्षी महिलाएं उपस्थित रही।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *