असंध/करनाल, 28 जुलाई। असंध विधायक योगेन्द्र राणा ने सोमवार को बार एसोसिएशन असंध के विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपए प्रदान करने को घोषणा की। विधायक योगेन्द्र राणा का बार एसोसिएशन असंध में पहुंचने पर समस्त बार एसोसिएशन ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विधायक योगेन्द्र राणा के समक्ष बार एसोसिएशन द्वारा उनके कार्यालय में एसी, टॉयलेट , सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं की कमी की मांग उठाई गई जिसको विधायक द्वारा मौके पर ही पूरा करते हुए उक्त कार्यों के लिए 11 लाख रुपए प्रदान किए गए। इस मौके पर विधायक ने समस्त बार एसोसिएशन का इस कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त हुए कहा कि बार एसोसिएशन की अन्य सभी मांगों को बजट और समय अनुसार पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन की सभी समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि वकील होना एक प्रतिष्ठित कार्य है जो लोगों को न्याय दिलाता है और लोग वकील को न्याय की उम्मीद से देखते हैं।
विधायक ने कहा कि वो भी असंध की समस्त जनता के वकील हैं और वो हर स्तर पर अपनी विधानसभा के लोगों की वकालत करने को तैयार हैं। विधायक योगेंद्र राणा ने इस मौक़े पर अपने संबोधन में कहा कि यह जीत मेरी न होकर असंध की समस्त जनता की जीत है।
विधायक ने कहा कि असंध विधानसभा में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे। समस्त असंध विधानसभा की जनता मेरा परिवार है।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन से सोमदत्त शर्मा प्रधान, सिमरनजीत सिंह- उप-प्रधान, कुलदीप रोजरा सचिव और ईशानी राणा सह सचिव, रामनिवास सिंह कोषाध्यक्ष, अधिकवता सतीश, इंद्रजीत राणा, नरेंद्र शर्मा और गुरविंदर सिंह एवं समस्त अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
बॉक्स: विधायक योगेंद्र राणा ने आमजन की समस्याएं सुनकर तुरन्त निवारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।
असंध में सोमवार को विधायक योगेंद्र राणा ने नई अनाज मंडी स्थित कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनी और उनके तुरन्त निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना ही मेरा ध्येय है। समस्याओं का समाधान बातचीत करने व बताने से होता है। इसलिए जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की मजबूती के लिए काफी अहम है। उन्होंने आमजन से भी कहा कि आमजन के लिए विधायक के द्वार खुले हैं और समस्याओं के निवारण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर असंध क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याओं को सांझा किया। विधायक ने उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों को सुना और निवारण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
