करनाल, 28 जुलाई। जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि सोमवार को करनाल में एक अवैध कॉलोनी के विरुद्ध तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की गई। यह कॉलोनी लगभग 4.5 एकड़ में गांव कुंजपुरा में करनाल रोड पर स्थित है जिसमें 8 डीपीसी एवं सभी कच्ची सडक़ों के विरुद्ध तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की गई। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट व थाना कुंजपुरा की पुलिस फोर्स सहित जिला नगर योजनकार की टीम मौके पर उपस्थित रही।
जिला नगर योजनाकार ने अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी व तोडफ़ोड़ की कार्यवाही जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करवाये जायेंगे।
