सीईटी 2025 की परीक्षा के लिए हर गांव में पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी, ए सी कार से पहुंचाया परीक्षा केन्द्र और फिर घर तक, सरकार और प्रशासन की पहल का परीक्षार्थियों ने जताया आभार
कुरुक्षेत्र 27 जुलाई। थैंक्यू सीएम साहब, थैंक्यू सीएम साहब…, गांव भेरियां की दिव्यांग बच्ची नवजोत कौर ने हर शब्द में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रशासन का सीईटी की परीक्षा के लिए घर से सेंटर और फिर सेंटर से घर तक ए सी वाहन उपलब्ध करवाने पर प्रशंसा कर आभार जताया। जी हां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशों की पालना करते हुए उपायुक्त नेहा सिंह ने सीईटी की परीक्षा देने वाले एक-एक विद्यार्थी को घर से लाने के लिए ए सी वाहनों का प्रबंध किया। इन परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी की डयूटी भी लगाई।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 26 व 27 जुलाई को सीईटी की परीक्षा के लिए दिव्यांग परीक्षार्थियों के सेंटर कुरुक्षेत्र शहर में ही बनाएं। इस परीक्षा केन्द्र में दिव्यांग अभ्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक लाने व पेपर के बाद परीक्षा केन्द्र से घर तक छोडऩे के लिए ब्लॉक वाइस ग्राम सचिवों की डयूटी लगाई। इन ग्राम सचिवों को उपायुक्त की तरफ से सख्त आदेश भी दिए गए कि प्रत्येक अभ्यार्थी व ड्राईवर से दूरभाष पर सम्पर्क करके दिव्यांगजनों को पेपर दिलवाना सुनिश्चित करे। इसके लिए बकायदा शैडयूल तैयार किया गया और सूचि भी तैयार की गई। इस सूचि के अनुसार पिहोवा, शाहबाद, झांसा, लाडवा, इस्माइलाबाद से 100 से ज्यादा दिव्यांग परीक्षार्थियों को सेंटरों तक पहुंचाया गया। इन सभी ने वाहन उपलब्ध करवाने के लिए सहमति व्यक्त की थी।
भेरियां निवासी नवजोत कौर, पिहोवा से विकास, कमौदा से शुभम, बुहावी और बेरथला, सेक्टर 30, सराय सुखी से प्रवीण, शाहबाद के कलसाना से सतीश कुमार, सीमा देवी, मांगा राम, लाडवा, झांसा, पिहोवा, गांव दिवाना, बसंतपुर से गोपाल सिंह, वापिस पिहोवा अनिल, अरूणाय आदि जगहों से दिव्यांग अभ्यार्थियों को ए सी वाहन सेंटर तक और फिर घर तक छोडऩे के लिए उपलब्ध करवाया गया। नवजोत कौर ने बार-बार सरकार द्वारा सीईटी की परीक्षा के लिए गर्मी में ए सी वाहन उपलब्ध करवाकर अनोखा काम किया है। इसके लिए सरकार और प्रशासन बधाई के पात्र है। इन प्रबंधों के लिए जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है।
कलसाना निवासी सतीश कुमार, शाहबाद से सीमा देवी व मांगा राम ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सीईटी की परीक्षा के लिए किए गए पुख्ता प्रबंधों की जमकर प्रशंसा की है। इस पेपर के लिए दिव्यांग जनों को वाहन उपलब्ध करवाकर परीक्षा देने के कार्य को सहज बनाने का काम किया है। इतना ही नहीं सीईटी का पेपर पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाया गया है, हर स्तर पर अच्छे प्रबंध किए गए। इन प्रबंधों को लगातार बनाएं रखना उपायुक्त नेहा सिंह के साथ-साथ उनकी टीम के अधिकारी भी बधाई के पात्र है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *