दूसरे दिन 20,572 में से 18,563 परीक्षार्थियों ने दी दोनों सत्रों में परीक्षा,पहले सत्र में 9309 और दूसरे सत्र में 9254 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया
कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि 4 सत्र में दो दिन चला सीईटी परीक्षा उत्सव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। सीईटी की परीक्षा में 37,415 परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों में सीईटी की परीक्षा करवाने को लेकर ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ काम किया। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच दूसरे दिन की भी परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि सीईटी की परीक्षा में दूसरे दिन दोनों सत्रों में 20,572 में से 18,563 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। जिले में पहले सत्र में 10,356 परीक्षार्थियों में से 9309 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। दूसरे सत्र में 10,216 परीक्षार्थियों में से 9254 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि जिला में 30 स्थानों पर 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 455 कमरों में 10,451 परीक्षार्थियों की व्यवस्था की गई। पहले दिन दोनों सत्रों में 20862 में से 18852 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। पहले सत्र में 9372 और दूसरे सत्र में 9480 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि जिला में दोनों दिनों में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों और उनके परिजनों ने प्रदेश सरकार की व्यवस्थाओं को देखते हुए संतुष्टि जाहिर की। व्यवस्थाओं के चलते परिजनों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और शहर की संस्थाओं के सहयोग की भी खूब सराहना की है। सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए प्रबंध किए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कुछ शटल बसों को सभी केंद्रों पर राउंड लगाते हुए गलत सेंटर पर उतरे परीक्षार्थियों को सही केंद्रों पर छोडऩे के लिए लगाया गया। उन्होंने परीक्षा में सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि जिला के सभी 41 परीक्षा केंद्रों को 4 कलस्टों में बांटा गया है। प्रत्येक कलस्टर में समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया और पुलिस की तरफ से डीएसपी को नियुक्त किया हुआ है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक डयूटी मजिस्ट्रेट कम फलाइंग स्कवॉड अधिकारी एवं पेपर डिस्ट्रीब्यूटर, एक सहायक और एक परीक्षा केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया हुआ है। इसी तरह कर्मियों के साथ पुलिस प्रभारी की टीम नियुक्त की गई है। साथ ही परीक्षा करवाने के लिए कमरों के हिसाब से पेपर ड्यूटी में स्टाफ नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सभी 41 परीक्षा केंद्रों पर पेपरों को पहुंचाने और पेपर संपन्न होने के बाद आंसर शीट को ट्रेजरी में जमा करवाने की उचित व्यवस्था की गई है। इस पूरे कार्य को पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के बीच किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस टीम सहित सभी को आदेश दिए गए कि पेपर लाने ले जाने के लिए मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करेंगे और समय का पूरा ध्यान रखा। फ्लाइंग स्क्वायड टीम की विशेष ड्यूटी लगाई गई।
