करनाल, 27 जुलाई |  स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार ने इस बार तो कमाल ही कर दिया सीईटी एंट्रेंस एग्जाम को सार्वजनिक त्यौहार बना दिया। आज जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि इसमें पूरी सरकार, सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थान के साथ साथ समाज की सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाएं दिन रात सहयोग के लिए आगे आईं और छात्रों-छात्राओं को हर प्रकार की सुविधा दी गई। लड़कियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन और अभ्यर्थियों को सेंटर तक छोड़ने में परिवहन विभाग की व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।
इससे प्रदेश का हर जन अत्यंत प्रसन्न होकर कह रहा हैं वाह नायब जी आपने तो इस काम से सबका मन ही जीत लिया है। सुभाष चंद्र ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने परीक्षा को त्यौहार बना दिया है। आपके नेतृत्व वाली जन हितेषी सरकार सहित समस्त  सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को भी साधुवाद है जिन्होंने बढ़ चढ़ इस परीक्षा को आसान और सुखद बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इससे यह सीखने को मिलता है कि जब सरकार सजग और संवेदनशील होती है तो समाज भी अपने सहयोगात्मक भूमिका को निभाने में पीछे नहीं रहता।
उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने भी दिन-रात मेहनत कर सीईटी परीक्षा को कामयाब बनाया है। 26 और 27 जुलाई को आयोजित इस परीक्षा के लिए आयोग ने जोरदार तैयारी की थी। करीब 13 लाख 47 हजार युवाओं ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, और आयोग ने 1,350 सेंटर बनाए थे ताकि सभी अभ्यर्थियों को आसानी से परीक्षा देने का मौका मिल सके।
वाईस चेयरमैन ने कहा कि इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए आयोग ने कई कदम उठाए थे। परीक्षा के दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए थे ताकि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *