करनाल, 27 जुलाई।  हरियाली तीज के अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम की कर्ण लेक पर रविवार को तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटकों व स्कूल के बच्चों ने झूलों का आनंद लिया व मेहंदी प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने बोटिंग व रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट खाने का मजा लिया।
मंडलीय प्रबंधक विजेंद्र शर्मा ने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम विभिन्न अवसरों पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन वर्ष भर करता रहता है और आने वाले पर्यटकों को मनोरंजन का अवसर देता है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रमा का चक्र निर्धारित करता है कि प्रत्येक वर्ष तीज कब मनाई जाएगी। यह त्यौहार मानसून के मौसम में सालाना जुलाई या अगस्त में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ये त्योहार प्रकृति की कृपा, मानसून के आगमन, हरियाली और पक्षियों के साथ सामाजिक गतिविधियों, अनुष्ठानों और रीति-रिवाजों का त्योहार है। हरियाली तीज पर पेड़ों के नीचे झूला झूलना शामिल है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने रीति-रिवाज मानने चाहिए और त्योहारों को भी धूमधाम से मनाना चाहे।
इस अवसर पर मैनेजर समीर शर्मा व इंद्र सिंह, सतपाल, नरेंद्र, नरेश, रोहताश व हरियाणा पर्यटन निगम के स्टाफ ने अपना योगदान दिया। करनाल के गोल्डन पब्लिक स्कूल व कमल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया व बोटिंग का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *