जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे टीकम चन्द वासी जोरावरपुरा जिला भीलवाडा राजस्थान को काबू करके उसके कब्ज़ा से 21 किलो 560 ग्राम चूरापोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 जुलाई 2025 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक सुधीर कुमार, सहायक उप निरीक्षक गिरवर, मुख्य सिपाही मंदीप सिंह, सिपाही विकास कुमार व गाड़ी चालक कृपाल सिंह की टीम पीपली चौंक के नीचे पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि टीकम चन्द वासी भीलवाडा राजस्थान का रहने वाला है जो ट्रक चलाने का काम करता है। टीकम चन्द अपने ट्रक नम्बर आरजे-06-जीडी-0654 मे महाराष्ट्र और राजस्थान से माल लोड करके हिमाचल प्रदेश जाता है। टीकम चन्द माल के साथ साथ अपने ट्रक मे भारी मात्रा मे चूरारापोस्त और डोडापोस्त भी लेकर आता है। जो आज भी टीकम चन्द अपने ट्रक मे भारी मात्रा मे चूरारापोस्त व डोडा पोस्त लेकर हिमाचल प्रदेश जाएगा जो इस समय वह अपने ट्रक सहित उमरी चौक से कुछ दूर पहले करनाल की तरफ ले-बाई पर खडा है। यदि उमरी चौंक के पास लेबाई पर टीकम चन्द के ट्रक को चैक किया जाए तो ट्रक से भारी मात्रा मे चूरारापोस्त और डोडापोस्त बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम उमरी चौंक के पास ले-बाई पर पहुंची जहां पर ट्रक नम्बर आरजे-06-जीडी-0654 खड़ा दिखाई दिया। मौका पर राजपत्रित अधिकारी बलजिंद्र धनखड़ ईटीओ कुरुक्षेत्र को बुलाया गया। पुलिस टीम द्वारा ट्रक चालक का नामपता पूछने पर ड्राईवर ने अपना नाम टीकम चन्द वासी जोरावरपुरा जिला भीलवाडा राजस्थान बताया। पुलिस द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने उसके ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक से 21 किलो 560 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके अपराध अन्वेषण शाखा-1 के सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *