सुबह के सत्र में 13761 और शाम के सत्र में 13820 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
करनाल, 26 जुलाई- 
करनाल के डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा शनिवार को आयोजित सीईटी परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। वहीं दूसरी और अभ्यर्थियों को पंचकूला व यमुनानगर जाने वाली बसों की व्यवस्था भी पूरी तरह से बेहतर रही। कई अभ्यर्थियों को अपने वाहनों से भी परीक्षा केंद्रों तक छोड़ा गया। इसके साथ-साथ करनाल में जींद से आए अभ्यर्थियों को भी परीक्षा केंद्र तक जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। अभ्यर्थियों ने बेहद शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी।
उन्होंने बताया कि करनाल में कुल 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें सुबह के सत्र में 14,787 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी, इनमें से 13,761 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1026 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम के सत्र में भी 14,787 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी, इनमें से 13,820 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 967 अनुपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *