…..सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक हुकम सिंह भाटी को हरको बैंक के चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी
चंडीगढ़
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक हुकम सिंह भाटी को हरको बैंक के चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी इस अवसर पर भाजपा नेता रीतिक वधवा  ने कहा कि सहकारी क्षेत्र से समृद्धि लाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक सम्भावनाएं विद्यमान हैं। सहकारिता के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक समस्याओं का समाधान सहज रुप में किया जा सकता है। ग्रामीण स्तर पर अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में सहकारी समितियों की विशेष भूमिका रही है। सहकारी समितियों का देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उन्होंने उम्मीद जताई कि हरको बैंक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी कॉऑपरेटिव बैंक की नीतियों को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे व अधिक से अधिक गरीब परिवारों को बैंक से जोड़कर लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे।  इस अवसर पर भाजपा नेता रीतिक वधवा, सुनील चौहान , कुलदीप नेहरा, रमेश चौधरी , हेमंत कुमार, डॉ योगेश , तेज सिंह , बाबूलाल , पंकज शर्मा  तेजबीर कुमार सहित अनेक भाजपा एवं शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के कार्यकर्ता उपस्थित थे

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *