बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को नौकरी मिल रही तभी सीईटी के लिए युवाओं में इतना क्रेज

करनाल, 24 जुलाई- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय पर आजमन की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए और समस्याओं का निपटारा किया।
विधायक जगमोहन आनंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता ने अपना आशीर्वाद देखकर हरियाणा विधानसभा तक पहुंचाया है। उनकी समस्याओं को सुनना उनकी पहली प्राथमिकता है। जब हम जनता के बीच जाते हैं तो उनसे जुड़े मुद्दे और समस्याओं का पता चलता है। इससे इन मुद्दों व समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर सीधे उनसे मिल सकता है। लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने की पूरी-पूरी कोशिश की जाएगी।

जनसेवा करने के लिए नॉन-स्टॉप सरकार
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा की सरकार जनसेवा में नॉन स्टॉप सरकार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में करनाल में भी तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। आज सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र के साथ कार्य किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए बिना पर्ची-बिना खर्ची से युवाओं को नौकरी देने की शुरुआत की थी। आज उसी नीति को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। इसी वजह से युवा इतनी बड़ी संख्या में सीईटी परीक्षा देने के लिए जा रहे हैं। पूर्व की सरकारों में परीक्षा के लिए इतना क्रेज नहीं होता था। आज युवा को पता है कि बिना पर्ची और बिना खर्ची के उसे नौकरी मिलनी है, तभी वह आगे आ रहे हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *