युवाओं ने ब्रह्मसरोवर की महत्ता को जाना, लाइट एंड साउंड शो को देखकर खिल उठे चेहरे, समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत
कुरुक्षेत्र, 24 जुलाई। इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में पहुंचे युवाओं धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर इतिहास से रूबरू हुए। विश्व भर में विख्यात प्रसिद्धि प्राप्त भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीता ज्ञान के स्थल ज्योतिसर  को देखा। यहां पर मौजूद लाइट एंड साउंड शो से महाभारत को नजदीक से जाना। साथ ही उस वट वृक्ष के दर्शन भी किए जिसके नीचे भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से विश्व भर के लोगों को गीता ज्ञान देकर उचित मार्ग दिखाया था।
निदेशक कैप्टन मनोज ने कहा कि 24 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से ज्यादा युवा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित को इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम का 25 जुलाई को समापन होने जा रहा है। इसके बाद दो दिनों तक कार्यक्रम में पहुंचे युवा धर्मक्षेत्र के विभिन्न स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।
गीता स्थली 48 कोस की परिधि में फेले हुए है। देशभर से पहुंचे युवा ज्योतिसर के अनुभव केंद्र में स्वागत कक्ष, महाकाव्य का सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरु वंशावली, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, दशव अवतार को भी देखा। भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गीता के उपदेश दिए। इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत 25 जुलाई को सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक विशेषज्ञ द्वारा विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही दोपहर 12:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। इसके बाद 3 बजे से 7 बजे तक चलने वाले समापन समारोह की शुरुआत की जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 25 जुलाई को सायं 3 बजे इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *