– मेरा ई-केवाईसी मोबाईल एप माध्यम से पीडीएस लाभार्थी 05 अगस्त तक कर सकेंगे अपनी फेसियल ई-केवाईसी अपडेट
अंबाला 22, जुलाई – जिला खाद्य एवं पूर्ति नियन्त्रक अंबाला अपार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महानिदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा द्वारा निर्देशित  जिला अम्बाला के पी0डी0एस0 लाभार्थियों (प्रत्येक बी0पी0एल0 व ए0ए0वाई राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों) की मेरा ई-केवाईसी  “MERA e-KYC”  मोबाईल एपलिकेशन के माध्यम से  फेसियल ई-केवाईसी करने बारे आदेश जारी किये गये है। इसके लिए किसी भी लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाने हेतू राशन डिपू पर जाने की आवश्यकता नही है, ब्लकि घर बैठे मेरा ई-केवाईसी मोबाईल एप के द्वारा फेसियल ई-केवाईसी की जा सकती है।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियन्त्रक अंबाला ने सभी पी0डी0एस0 लाभार्थियों (प्रत्येक बी0पी0एल0 व ए0ए0वाई राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों) से अपील की वे 05 अगस्त 2025 से पूर्व मेरा ई-केवाईसी मोबाईल एपलिकेशन के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी करवायें ताकि वह वर्तमान या भविष्य में सरकार द्वारा पी0डी0एस0 लाभार्थियों को जारी की जा रही सभी सुविधाओ व योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि पी0डी0एस0 लाभार्थियों में प्रत्येक बी0पी0एल0 व ए0ए0वाई राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों द्वारा निर्धारित तिथि से पूर्व अपनी ई-केवाईसी न करवाए जाने पर यदि सरकार/विभाग द्वारा ऐसे लाभार्थी का राशन बन्द/रोका जाता है तो इसकी पूर्ण जिम्मेवारी स्वयं सम्बन्धित लाभार्थी की होगी।
ऐसे करे फेसियल ई-केवाईसी
1. ई-केवाईसी मोबाईल एपलिकेशन लिंक-
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.facerd
2 गुगल पले स्टोर के माध्यम से उक्त एप डाउनलोड करे।
3 एप डाउनलोड होने पर मेरा ई-केवाईसी  पर क्लिक करके आगे बढें।
4 लाभार्थी को हरियाणा राज्य का चुनाव करके राशन कार्ड में दर्ज आधार नम्बर दर्ज करना होगा।
5 अपना या सदस्य हेतु ओ0टी0पी0 प्राप्त करने के लिए अपने या सदस्य के आधार कार्ड में दर्ज मोबाईल नम्बर पर ओ0टी0पी0 भेजें।
6 कैपचा को फोलो करते हुए ओटीपी डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। लाभार्थी की डिटेल जैसें: नाम, गृह राज्य, राशन कार्ड नम्बर इत्यादि स्क्रीन पर दिखाई देगी।
7 लाभार्थी को अपने चेहरे पर फोकस करते हुए अपनी आंख को झपकाना होगा। सफलतापूर्वक डाटा केपचर  होने पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी तथा डाटा अग्रिम कार्यवाही हेतु भेज दिया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *