हरियाणा सरकार की ओर से 23 से 25 जुलाई 2025 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा तीन दिवसीय कार्यक्रम, 24 राज्यों के करीब 600 युवा लेंगे भाग, विभिन्न समुदायों की संस्कृति का होगा आदान प्रदान, भारत की विविधता में एकता है सबसे बड़ी ताकत,2 अगस्त 2025 को खेल महाकुंभ की पंचकूला से होगी शुरुआत
कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई- हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत की विविधता में एकता सबसे बड़ी ताकत है। इसी कड़ी में एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विजन को साकार करने और सांस्कृतिक सदभावना को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से 23 से 25 जुलाई 2025 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम की तरफ़ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है।
उन्होंने कहा कि  इस कार्यक्रम में 24 राज्यों के करीब 600 युवा भाग लेगें और जिसमें विभिन्न समुदायों की संस्कृति का आदान प्रदान होगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्रुप फोग डांस, ग्रुप सांग, सांस्कृतिक गतिविधियां आदि रहेंगी। खेल मंत्री गौरव ने कहा कि 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की शुरुआत की थी।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं के लिए प्रतिभा दिखाने के लिए बहुत बड़ा मंच होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से एक प्रदेश दूसरे प्रदेश की संस्कृति और कला से रूबरू होगा। इस दौरान विभिन्न समुदायों के बीच एक, समानता और भाईचारे के मूल्यों को बढ़ावा मिलेगा। मौजूदा समय में हरियाणा की कला एवं संस्कृति और खेलों के प्रभाव से अन्य कई राज्य प्रेरित हैं।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उदेदश्य राष्ट्र निर्माण व सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध सशक्त युवा तैयार करने का संकल्प लिया हैं। यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व, विकास, नेतृत्व क्षमता का निर्माण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर है। खेल मंत्री ने कहा कि 2 अगस्त 2025 को खेल महाकुंभ की शुरुआत पंचकूला से होगी। इस खेल आयोजन में विभिन्न इवेंट में खिलाड़ी अपना दमखम व कौशल दिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 1500 से ज़्यादा खेल नर्सरी खोली गई हैं। सरकार का हर साल 500 खेल नर्सरियां बनाने का है। एक सवाल के जवाब में खेल मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है और पुलिस अपराधियों से सख्ती से निपट रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *