कुरुक्षेत्र 21 जुलाई।  इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कुरुक्षेत्र, ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र हरियाणा का एक प्रीमियम संस्थान है। संस्थान के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई तक अपना पंजीकरण करवा सकते है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यार्थी कार्य दिवस पर के दौरान संस्थान में या दूरभाष नंबर 9992227874,9416723349,7206355859 पर संपर्क कर सकते है या वेबसाइट आईएचएमकेकेआर.कॉम पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह संस्थान हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग के तहत कार्य कर रहा है और आतिथ्य क्षेत्र में डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि तीन वर्षीय बी.एससी. (एच एंड एचए) को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय  जेएनयू दिल्ली द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। इस संस्थान में डिग्री कार्यक्रम के अलावा संस्थान खाद्य उत्पादन, बेकरी और कन्फेक्शनरी और खाद्य व पेय सेवा में 18 महीनों का डिप्लोमा भी प्रदान करता है।

आयुष विभाग द्वारा शिव-भगतों (कावडिय़ों) की सेवा के लिए लगाये जा रहे है निशुल्क चिकित्सा शिविर:डा. जागीर सिंह
कुरुक्षेत्र 21 जुलाई। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. जागीर सिंह ने कहा कि आयुष विभाग द्वारा 24 जुलाई 2025 तक श्री दुख भंजन महादेव मंदिर, कुरुक्षेत्र में कांवड़ शिविर के लिए नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयुष विभाग के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा कावड़ शिविर में आयुष चिकित्सा पद्धतियों की दैनिक जीवन में उपयोगिता तथा ऋतु अनुसार खानपान बारे विस्तार से बताया जा रहा है।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. जागीर सिंह ने कहा कि आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर में प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक शेड्यूल अनुसार आयुष विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। यह निशुल्क चिकित्सा शिविर आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा दूर-दराज क्षेत्रों से कावड़ लेकर आने वाले जनसमूह की सेवा के लिए लगाया गया है। इस शिविर के दसवें दिन आयुष चिकित्सकों  द्वारा अब तक लगभग 424 रोगियों का निरीक्षण किया गया तथा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट द्वारा कावडिय़ों को जरुरत के अनुसार नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि आयुष विभाग जन समुदाय की सेवा के लिए निरन्तर प्रयास कर रहा है और आगे भी इसी प्रकार से प्रयास करता रहेगा। आयुष योग सहायक द्वारा कावडिय़ों को स्वस्थ्य रहने के लिए योग के विभिन्न प्रकारों के बारे में बताया गया। हर वर्ष की भांति सावन माह में चल रहे शिव भक्तों (कावडिय़ो) से आह्वïान किया कि इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ ले।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *