इन्वेस्टमेंट, इनकम टैक्स रिफंड के लिए बैंक खाता वेरीफाई करने का मैसेज आए तो हो जाए सावधान।

आमजन को साईबर अपराधों और उनसे बचने के बारे में जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रयास लगातार जारी है। पुलिस अलग-अलग तरीकों से आमजन को जागरूक करने में जुटी है। पुलिस ने इस विषय बारे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। पुलिस विभाग द्वारा जहां शिक्षण संस्थानों में विधार्थियों को जागरूक कर रही है वहीं आम लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं ।

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री नीतीश अग्रवाल ने कहा कि साईबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा हैफिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आजकल साइबर ठग इनकम टैक्स रिफंड के नाम से ठगी कर रहें हैं आमजन को इनसे सतर्क रहने की जरुरत है। इन्वेस्टमेंट के नाम पर, इनकम टैक्स रिफंड के लिए बैंक खाता वेरीफाई करने का मैसेज आए तो सावधान हो जाइये। साईबर ठगों द्वारा ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए इन्वेस्टमेंट के नाम पर, इनकम टैक्स रिफंड के नाम से भेजे जा रहे मैसेज। साईबर ठगों द्वारा भेजे गए किसी भी लिंक को ओपन ना करें ।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बदलते वक्त के साथ साईबर ठगों ने अपने पैंतरे भी बदले हैं। साईबर ठग कभी पेंसन स्कीम का लालच देते हैं, कभी फर्जी लोन एप्प के माध्यम से, कभी बिना आर्डर का पार्सल भेजकर तो कभी कॉल फॉरवर्डिंग करके और कभी किसी व्यक्ति की ई-मैल, व्यटसएप, फेसबुक आईडी को हैक करके शातिर उनको साईबर ठगी का शिकार बनाने से नहीं चुकते। ऐसे में आमजन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर जालसाजी से बचने का सबसे बेहतर तरीका जागरूक होना है। फिर भी अगर फ्राड हो जाये तो नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। 1930 पर तुरन्त शिकायत करनें पर आपका पैसा सुरक्षित वापिस आ सकता है।

 

राहुल हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफतार ।

जिला पुलिस कुरूक्षेत्र ने हुडा ग्राऊड पेहवा मे हुई राहुल हत्या मामले के मुख्य आरोपी को गिरफतार किया है । अपराध अनवेषण शाखा-1 की टीम ने पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग निर्देश मे पेहवा मे राहुल हत्या करने के मुख्य रोहित कुमार उर्फ़ दीपू वासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार करने मे सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर पेहवा में दी अपनी शिकायत में ईन्द्रजीत वासी पेहवा ने बताया कि वह फौजी प्लॉट पेहवा में चिकन का काम करता है। दिनांक 2 दिसम्बर 2024 को उसकी दुकान पर एक लङके ने बताया कि उसका लडका हुड्डा ग्राउंड में खुन से लथपथ पडा है। वह मौके पर गया और उसने देखा कि उसका लड़का राहुल की छाती पर गोली के निशान थे। सूचना पर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक जगदेव सिह अपनी टीम सहित मौका घटना स्थल पर पहुँचे। सीन आफ क्राईम टीम को मौका पर बुलाई गई। पुलिस टीम ने एम्बुलैंस से घायल को सरकारी हस्पताल पेहवा मे जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंप दी। दिनांक 6 दिसम्बर 24 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मामले में आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ बाबा वासी गांव सतौडा वा जसविन्द्र सिंह उर्फ सेठी वासी साम्भली जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया था।

दिनांक 18 जुलाई 2025 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्गनिर्देश मे उप निरीक्षक शरनजीत सिंह पीएसआई विनय कुमार, सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार व सिपाही सतबीर सिंह की टीम ने राहुल हत्या मामले के मुख्य आरोपी रोहित कुमार उर्फ़ दीपू वासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

 

 

थाना कृष्णा गेट पुलिस ने फैसलाशुदा केसों के माल मुकदमा को किया नष्ट।

कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा पुलिस द्वारा फैसलाशुदा केसों के माल मुकदमा को नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना कृष्णा गेट पुलिस ने फैसलाशुदा 18 केसों के माल मुकदमा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में किया नष्ट ।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 18 जुलाई 25 को जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के थाना कृष्णा गेट में दर्ज करीब 18 मामलों के माल मुकदमा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ थानेसर अजित कुमार की देखरेख में नष्ट किया गया। विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 से वर्ष 2024 के दौरान जिला पुलिस कुरुक्षेत्र द्वारा दर्ज किए मामलों में माननीय अदालत से फैसला होने पर माल मुकादमा को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि माल मुकदमा में करीब 134 बोतल देशी शराब शामिल हैं जिनको नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि इन केसों का माननीय अदालत से फैसला हो चुका है और कोई भी अपील बकाया नही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन माल मुकादमा को नष्ट करने के लिए माननीय अदालत से आदेश प्राप्त किये गए थे तथा माननीय उपायुक्त महोदय से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाकर उनके समक्ष इन्हें नष्ट किया गया। इस मौका पर थाना कृष्णा गेट के मुंशी हवलदार बलराज व मालखाना मोहर्र सिपाही राममेहर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *