करनाल, 18 जुलाई।  करनाल सहकारी चीनी मिल में निदेशक मंडल के सदस्यों का कार्यकाल शुक्रवार 18 जुलाई को पूरा होने पर मिल के विश्राम गृह में उच्च अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। करनाल सहकारी चीनी मिल में निदेशक मंडल का गठन 19 जुलाई 2020 को हुआ था और इसका कार्यकाल 5 वर्ष था।
इस मौके पर मिल के प्रबंध निदेशक राजीव प्रसाद ने बताया कि निदेशक मण्डल के सभी सदस्यों ने मिल के हित में निर्णय लिए हैं जिससे करनाल सहकारी चीनी मिल ने बीते 5 सालों में अलग-अलग श्रेणियों में लगातार राष्ट्रीय स्तर पर चार प्रथम पुरस्कार प्राप्त किये है और हरियाणा में सहकारिता के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में करनाल सहकारी चीनी मिल प्रथम मिल है जिसने किसानों को गन्ने की अदायगी दो या तीन दिन में की है। इसके अलावा करनाल सहकारी चीनी मिल ने हरियाणा में स्थापित अन्य मिलों से हटकर एक योजना ऑनलाइन टोकन सिस्टम लागू किया है। इससे किसान स्वयं अपने गन्ने की ट्रॉलियों पर टोकन लगा लेते हैं। इसके साथ किसानों की सुविधा के लिए मिल ने पिराई सीजन के लिए दो हेल्पलाइन नंबर (9034165736, 9034165436) भी जारी किए हैं। यदि किसानों को कोई समस्या आती है तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर किसान सीधे सम्पर्क कर सकते हंै। उन्होंने बताया कि मिल में यह सिस्टम सफलतापूर्वक चल रहा है तथा दो से तीन घंटे में अपनी गन्ने से भरी ट्रॉली खाली करके वापिस अपने घर चले जाते हैं, जिससे किसानों को समय बचता है। इस मौके पर मिल के उच्च अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *