करनाल, 17 जुलाई। जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धानंद बाल आश्रम में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डा. इरम हसन ने की।
इस दौरान सीजेएम डॉ. इरम हसन ने उपस्थित विद्यार्थियों से कैम्पेन ‘शिक्षा का हक’ के अंतर्गत शिक्षा के बारे महत्वपूर्ण बातचीत की और अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस व मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस हर वर्ष 17 जुलाई को मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि कोई भी असहाय व्यक्ति, आपदाग्रस्त, विकलांग, एच आई वी पीड़ित, एस सी, बी सी, गरीब, महिला, बच्चा या कैदी इत्यादि मुफ्त कानूनी सहायता व सलाह के हकदार है। जिसके लिए हेल्पलाइन नं. 0184.2266138 व नालसा हेल्पलाइन नं. 15100 पर संपर्क कर सकते है। इसके साथ ही जिला न्यायिक परिसर में ए डी आर सेंटर में आकर कानूनी सलाह व सहायता प्राप्त कर सकते है।
इस मौका पर विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को उपहार भी प्रदान किए गए। उन्होंने दसवीं व बारहवीं में 80 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का प्रशंसा पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया और उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। इसके मौके पर उन्होंने श्रद्धानंद बाल आश्रम के प्रेसिडेंट बलदेव राज, जनरल मैनेजर गोपी नाथ और जनरल सचिव  करणवीर आर्या को बाल आश्रम में बच्चों के हित में प्रदान की जा रही उनकी सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
सीजेएम डा. इरम ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष में के.डी.एम. स्कूल, घरौंडा में भी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता शिविर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन पी.एल.वी.  द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस, यातायात नियमों व मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी। इस मौका पर स्टॉफ व विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *