करनाल, 17 जुलाई।  हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पंचकूला के द्वारा जिला में उत्पाद अपलोडिंग मॉड्यूल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें करनाल व कुरुक्षेत्र के 80 स्वयं सहायता समूह सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यालय से तकनीकी सलाहकार, कुलदीप ने बताया कि गांव में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा जो उत्पाद बनाए जा रहे हैं । उनके लिए हरियाणा सरकार के द्वारा एक पोर्टल बनाया गया है, जिसमें सभी सदस्य अपने उत्पादों को पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति/कंपनी  को अगर कोई उत्पाद खरीदना होगा तो वह इस पोर्टल से आसानी से खरीद पाएगा। इस पोर्टल पर समूह सदस्यों द्वारा उत्पादों को अपलोड करने के बाद उन्हें सरकार की तरफ से भी उनके उत्पादों की गुणवत्ता सुधार, प्रोडक्ट लेवल में सुधार व उनके रजिस्ट्रेशन इत्यादि में भी उनकी मदद की जाएगी।
डी.पी.एम. गुरमीत सिंह ने बताया कि अभी तक पूरे हरियाणा में सर्वाधिक 5321 समूह, 425 ग्राम संगठन व 24 कलस्टर लेवल फेडरेशन बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में 102 समूह बनाए गए हैं और उन्हें बैंकों से इस वित्तीय वर्ष में 8 करोड़ से अधिक का लोन करवाया गया है उनके द्वारा सभी समूह सदस्य को बताया गया कि वह जिला के सभी उत्पादों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें ताकि सरकार से मिलने वाली सहायता सभी सदस्यों को मिल सके इस मौके पर करनाल  व कुरुक्षेत्र खण्ड के स्टाफ भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *