भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले के गांव कोंट के जलघर के टैंक में डूबने से युवती की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के स्वजन के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मामला मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है।
जानकारी के अनुसार गांव कोंट निवासी 18 वर्षीय युवती ने हाल ही में कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। जिसका अब एक प्राइवेट आईटीआई में दाखिला करवाया था। वह छह बहनों में तीसरे नंबर की थी। जिसके पिता सब्जी बेचने का काम करते है।

युवती के स्वजन ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार दोपहर में वह गांव के जलघर में पानी लेने के लिए गई थी। नल में पानी नहीं आने के कारण वह जलघर के टैंक में पानी लेने के लिए उतर रही थी। अचानक ही उसका पांव फिसल गया और वह पानी में डूब गई।

सूचना मिलने पर स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। वहीं सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस से जांच अधिकारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मृतका के स्वजन के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *