चंडीगढ़ : इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने सरकार पर गरीबों व जरूरतमंद लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि एससी और बीसी छात्र एवं छात्राओं के लिए की गई घोषणाएं स्वागत योग्य हैं, लेकिन यही घोषणाएं आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए भी करनी चाहिए, जो कि होनहार हैं और 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हैं।

अभय चौटाला ने कहा कि छात्रवृति और फीस माफी की घोषणा हर वर्ग के गरीब विद्यार्थियों के लिए सरकार तुरंत प्रभाव से लागू करे। अभय चौटाला ने कहा कि एससी और बीसी छात्र एवं छात्राओं के लिए की गई घोषणाएं स्वागत योग्य है लेकिन घोषणाएं हरियाणा के लिए सभी वर्ग और जातियों के बच्चों हेतु करनी चाहिए, जो होनहार हैं
और 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हैं, लेकिन उनके माता पिता आर्थिक रूप से कमजोर हैं। गरीब का होनहार बच्चा चाहे किसी वर्ग का हो, सभी को आर्थिक मदद के तौर पर प्रोत्साहन राशि दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *