करनाल 13 जुलाई 2025 को समस्त भारतीय पूर्व सैनिक सभा की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्णा फौजी बड़ोता ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य वीर नारियों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान तलाशना रहा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्णा फौजी बड़ोता ने पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस, सीएसडी, सैनिक बोर्ड तथा पैनल पर शामिल अस्पतालों से जुड़ी समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा ताकि भविष्य में किसी भी पूर्व सैनिक या उनके परिवार को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में कैप्टन सतबीर, सूबेदार रामस्वरूप, सूबेदार अनूप मान, सूबेदार दयानंद अहलावत, अनिल कुमार, महावीर, सतबीर दहिया, परमजीत कलिरामन, विकास शर्मा, धर्मवीर, कृष्ण डुल, रामबज, सुभाष बड़ोता, मनोज सलवान, जिले सिंह मान, राजवंत, प्रेम मान बल्ला सहित अन्य गणमान्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश भर से आए वरिष्ठ पूर्व सैनिकों ने भी अपने-अपने विचार रखे और अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि चाहे वह चिकित्सा सुविधा हो, कैंटीन सुविधा हो या अन्य सरकारी योजनाएं, आज भी जमीनी स्तर पर पूर्व सैनिकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पूर्व सैनिक सभा का यह प्रयास सराहनीय है, जिससे एक मजबूत मंच के माध्यम से पूर्व सैनिकों की आवाज सरकार और अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी।

सभा ने एक स्वर में पूर्व सैनिकों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *