चंडीगढ़। विभिन्न क्षेत्रों में पिछड़ों की भागीदारी बढ़ाने के मुद्दे को लगातार उठा रही कांग्रेस 25 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय महासम्मेलन आयोजित करेगी। इस सम्मेलन में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे लगातार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की भागीदारी बढ़ाने के लिए जातिगत जनगणना कराने की मांग करते रहे हैं। कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिद और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे।

दोनों पार्टी नेताओं ने हरियाणा के ओबीसी वर्ग के कांग्रेस नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और ओबीसी भागीदारी न्याय महासम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

अनिल जयहिंद बने OBC विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन

जिला स्तर पर पार्टी नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई, ताकि हरियाणा का इस राष्ट्रीय महासम्मेलन में भरपूर प्रतिनिधित्व हो सके। डॉ. अनिल जयहिंद को हाल ही में पूर्व सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय यादव के स्थान पर कांग्रेस ओबीसी विभाग का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाया गया है।

उनकी नियुक्ति पर कैप्टन अजय यादव ने सवाल भी खड़े किए थे और कांग्रेस छोड़ने के लिए इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डाल दी थी। बाद में उन्होंने इस पोस्ट को वापस ले लिया था। कैप्टन अजय यादव चंडीगढ़ में हुई इस बैठक में भाग लेने नहीं पहुंचे, लेकिन उनके समय में प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए रमेश सैनी की मौजूदगी बैठक में रहे।

महासम्मेलन में रहेंगे ये लोग

अनिल जयहिंद ने राज्य व जिला स्तर पर नई कमेटियां बनाने की बात कही है। कांग्रेस के ओबीसी नेता एवं आदमपुर के विधायक चंद्र प्रकाश, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व विधायक राकेश कांबोज और पूर्व सांसद कैलाशो सैनी समेत पांच दर्जन से अधिक प्रमुख नेताओं ने डॉ. अनिय जयहिंद और जितेंद्र बघेल की बैठक में भागीदारी की। विधायक चंद्र प्रकाश ने कहा कि हरियाणा का इस महासम्मेलन में भरपूर प्रतिनिधित्व होगा।

ओबीसी भागीदारी न्याय महासम्मेलन में भाग लेने वाले कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी महासचिव सचिन पायलट के नाम शामिल हैं।

कमेटी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल तथा सचिन पायलट शामिल हैं। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि होमवर्क लगभग पूरा हो चुका है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *