-झांसा रोड पर रोटरी चौक से नगर निगम सीमा तक लगेंगे समाजवटी खंभों और लाइटों
-हादसों को रोकने के लिए एमसी थानेसर की विभिन्न सडक़ों पर ट्रैफिक लाइट और ब्लिंकर

कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर शहर की सडक़ों के सौंदर्यकरण और हादसे रोकने की व्यवस्थओं पर 1 करोड़ 90 लाख 66 हजार 71 रुपये खर्च होंगे। सडक़ों पर सजावटी खंभे, लाइटें, ट्रैफिक लाइटें और ब्लिंकर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। हर वर्ग के लिए योजनाओं को तैयार करके उन्हें लाभ दिया जा रहा है। भाजपा की सरकार ने पूरे प्रदेश को समान रूप से विकास करवाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शुक्रवार को थानेसर शहर में लगने वाली  लाइट   का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद थानेसर में झांसा रोड पर रोटरी चौक से नगर निगम सीमा तक का सौंदर्यीकरण किया जाना है। यहां पर 1 करोड़ 35 लाख 62,434 रुपए से सजावटी खंभों और लाइटों को लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम थानेसर की विभिन्न सडक़ों पर ट्रैफिक लाइट और ब्लिंकर की आपूर्ति और स्थापना पर 55 लाख 3637 रुपये खर्च किए जाएंगे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में थानेसर में विकास कार्य तीन गुणा तेज गति से हो रहे हैं। शहर की गलियों, नालियों, सीवरेज और पीने के पानी सहित अन्य विकास कार्यों को प्रमुखता से करवाया गया है और आगे भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तर्ज पर शहर के सभी 32 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों में पारदर्शिता बरती जाएगी और भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी अपनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *