पानीपत। लाख प्रचार अभ‍ियान चलाने के बाद भी लोग मोटा मुनाफ़ा कमाने के लालच में आकर अपनी गाढ़ी कमाई ठगों को दे बैठते हैं। ऐसा ही एक बार फिर हुआ है। क्रिप्टो करंसी और फाॅरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर हरियाणा के कई जिलों के लोगों से ठगों ने कई करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने महिला समेत छह पर केस दर्ज किया है।

पहले तो इधर-उधर की बातों में उलझाते रहे

 

इस सम्‍बंध में प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, ठगों ने एक साल में धन दोगुना करने का दावा किया था। निवेश से पहले लोगों को विश्वास दिलाने के लिए पीड़ितों को चार लाख रुपये का का गारंटी चेक भी दिया गया था।

जब लोगों को कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। कुछ दिन तक आरोपित बरगलाते रहे। उन्‍हें इधर-उधर की बातों में उलझाते रहे।

बाद में वे जान से मारने की धमकी देने लगे। लोगों ने माॅडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच की तो पूरे मामले का राजफाश हुआ।

बड़ा लाभ कमाने का दिखाया ख्‍़वाब

तहसील कैंप निवासी राममेहर, इंदिरा विहार काॅलोनी निवासी देव सिंह, ईदगाह काॅलोनी निवासी राजेश ने बताया कि जाटल रोड पर रहने वाले सतीश और बलराज उनके घर आए थे। उन्होंने बताया कि वह क्रिप्टो करंसी और फाॅरेक्स ट्रेडिंग करके बड़ा लाभ कमाते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *