आरोपियों से 25 किलोग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद, नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी भी काबू ।

   जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक सैल ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे राजकुमार उर्फ़ राजू वासी राजपुरा जिला पटियाला, पवन वासी बलदेव नगर अम्बाला व कर्ण उर्फ़ गोल्डी वासी डेहा कालोनी अम्बाला कैंट को काबू करके उनके कब्ज़ा से 25 किलोग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद की गई। एंटी नारकोटिक सैल ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी मुकदर वासी डेहा कालोनी अम्बाला कैंट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 4 जुलाई 2025 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र पाल के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह, पवन कुमार, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार, ईएसआई जगपाल सिंह, मुख्य सिपाही मुकेश कुमार व गाड़ी चालक सिपाही प्रदीप कुमार की टीम एंटी नारकोटिक सैल में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि राजकुमार उर्फ़ राजू वासी राजपुरा जिला पटियाला, पवन वासी बलदेव नगर अम्बाला व कर्ण उर्फ़ गोल्डी वासी डेहा कालोनी अम्बाला कैंट गांजा फूलपत्ती बेचने का काम करते हैं। आज भी वह कार नंबर एचआर-07-टी-9766 मे अम्बाला से रतनपुरा डेरा सिरसला रोड होते हुए नया बस स्टैंड कुरुक्षेत्र आएंगे। रास्ते में नाकाबंदी करके उनको काबू किया जाये तो उनके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रतनपुरा डेरा सिरसला रोड से नया बस अड्डे वाले रोड पर नाकाबन्दी करके चैकिंग शुरू कर दी। मौका पर राजपत्रित अधिकारी डीएसपी श्री रणधीर सिंह को बुलाया गया। कुछ देर बाद आई कार नंबर एचआर-07-टी-9766 को पुलिस टीम द्वारा रोककर नामपता पूछने पर उन्होंने अपना नाम राजकुमार उर्फ़ राजू वासी राजपुरा जिला पटियाला, पवन वासी बलदेव नगर अम्बाला व कर्ण उर्फ़ गोल्डी वासी डेहा कालोनी अम्बाला कैंट बताया। पुलिस द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने उनकी व उनकी कार की तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 25 किलोग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर गेट  में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके एंटी नारकोटिक सैल के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

         दिनांक 5 जुलाई 25 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र लाल के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह व उप निरीक्षक अशोक कुमार की टीम ने मामले की आगामी तफ्तीश करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी मुकदर वासी डेहा कालोनी अम्बाला कैंट को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से आरोपी कर्ण उर्फ़ गोल्डी व पवन को कारागार तथा आरोपी राजकुमार को 4 दिन व आरोपी मुकदर को 9 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

मारपीट करके मोबाईल फोन लूटने के 3 आरोपी गिरफ्तार 

जिला पुलिस ने मारपीट करके मोबाईल फोन लूटने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-1 टीम ने मारपीट करके मोबाईल फोन लूटने के आरोपी संजू पाठक, आकाश उर्फ़ आशु उर्फ़ बिल्ला वासीयान थानेसर व चिराग उर्फ़ गोलू वासी सरफली खेडी जिला करनाल को गिरफ्तार करके मोबाईल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 4 जुलाई 25 को थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में निप्पू शाह वासी छोटा बाजार थानेसर ने बताया कि 4 जुलाई की शाम को करीब 5.30 बजे थीम पार्क के नजदीक रेलवे लाईन से होते हुए पार्क आ रहा था। उसी समय वहां पर तीन लडके आए और उसके साथ मारपीट करके उसको नीचे गिरा दिया। उसके बाद उन लडकों ने उसके जेब से उसका मोबाईल फोन छीनकर मौके से भाग गये। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को दी गई।

दिनांक 5 जुलाई 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक सुदेश कुमार, पीएसआई जसबीर सिंह, राहुल कुमार मुख्य सिपाही संदीप व नरेश कुमार की टीम ने मारपीट करके मोबाईल फोन लूटने के आरोप में संजू पाठक, आकाश उर्फ़ आशु उर्फ़ बिल्ला वासीयान थानेसर व चिराग उर्फ़ गोलू वासी सरफली खेडी जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूटा गया मोबाईल फ़ोन बरामद हुआ। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

नशीला पदार्थ रखने का आरोपी गिरफ्तार, 276  ग्राम हैरोइन/स्मैक बरामद ।

  जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक सैल ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे अजय उर्फ़ ओपो वासी गांधी नगर थानेसर को काबू 276 ग्राम हैरोइन/स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 जुलाई 2025 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी  निरीक्षक सुरेन्द्र पाल के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, मुख्य सिपाही सुनील कुमार, मुकेश कुमार, एसपीओ संजय कुमार व गाड़ी चालक सिपाही दिनेश कुमार की टीम पुराना बस स्टैंड पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अजय उर्फ़ ओपो वासी गाँधी नगर थानेसर हैरोइन/स्मैक बेचने का काम करता है। आज भी वह अपनी मोटरसाईकिल नम्बर एचआर-07-एएफ-8748 पर सैक्टर-17 कुरुक्षेत्र की तरफ हैरोइन/स्मैक बेचने के लिए आएगा। अगर तुरंत निगरानी करके अजय की तलाशी ली जाये तो भारी मात्रा में नशीला पदार्थ हैरोइन/स्मैक बरामद हो सकती है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सैक्टर-17 की तरफ जाने वाले रोड पर नाकाबन्दी करके चैकिंग शुरू कर दी। मौका पर राजपत्रित अधिकारी श्री सुनील कुमार डीएसपी मुख्यालय को बुलाया गया। कुछ देर बाद पुलिस टीम को मोटरसाईकिल नम्बर एचआर-07-एएफ-8748 पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसको रोककर उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम अजय उर्फ़ ओपो वासी गांधी नगर थानेसर बताया। पुलिस द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 276 ग्राम हैरोइन/स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट  में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके एंटी नारकोटिक सैल के उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

घर से चोरी करने का एक और आरोपी गिरफ्तार 

जिला पुलिस ने घर से चोरी करने के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने घर से चोरी करने के आरोप मे बलविन्द्र उर्फ़ मोलू उर्फ़ बीरा वासी मोरथली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 मई 2024 को थाना ईस्माईलाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में गुरदीप सिंह वासी टबरा जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि 8 मई की रात को किसी नामालूम चोर ने उसके घर पर चोरी कर ली है। जिसमे करीब 45 हजार रुपये, सोने चांदी के गहने व घर का अन्य सामान चोरी कर लिया है। जिसकी शिकायत पर थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को दी गई थी। दिनांक 25 मार्च को सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार की टीम ने मामले में सुनील कुमार उर्फ़ हन्नी को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया था । आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था ।

          दिनांक 5 जुलाई 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार व मुख्य सिपाही मनदीप की टीम ने घर से चोरी करने के एक और आरोपी बलविन्द्र उर्फ़ मोलू उर्फ़ बीरा वासी मोरथली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया ।

चोरी के मोबाईल फ़ोन बेचने के 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा 7 मोबाईल बरामद ।

            कुरुक्षेत्र पुलिस ने चोरी के मोबाईल फ़ोन बेचने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने चोरी के मोबाईल फ़ोन बेचने के आरोप में अनिल कुमार वासी धौंस जिला कैथल, गुरमीत उर्फ़ कालिया वासी करसिन्धु जिला जींद व हिमांशु उर्फ़ रवि वासी घरमपुरा जिला कैथल को गिरफ्तार करके चोरीशुदा 7 मोबाईल फ़ोन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 जुलाई 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग-निर्देश में उप निरीक्षक शरनजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार व सिपाही सतबीर सिंह  की टीम जिंदल चौंक के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अनिल कुमार वासी धौंस जिला कैथल, गुरमीत उर्फ़ कालिया वासी करसिन्धु जिला जींद व हिमांशु उर्फ़ रवि वासी घरमपुरा जिला कैथल ताऊ देवी लाल पार्क में चोरीशुदा मोबाईल बेचने की फ़िराक में घूम रहे है। अगर तुरंत निगरानी करके तीनों को तलाशी ली जाये तो उनके पास से चोरी किये हुए मोबाईल फोन बरामद हो सकते है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ताऊ देवी लाल पार्क पहुंचकर निगरानी रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को ताऊ देवी लाल पार्क में बनी मूर्ति के पास तीन लडके घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने शक होने पर तीनों लडकों को काबू करके उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अनिल कुमार वासी धौंस जिला कैथल, गुरमीत उर्फ़ कालिया वासी करसिन्धु जिला जींद व हिमांशु उर्फ़ रवि वासी घरमपुरा जिला कैथल बताया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 7 मोबाईल फोन बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

स्कूली छात्र/छात्राओं ने किया थाना केयूके का भ्रमण, जानी पुलिस कार्यप्रणाली

पुलिस टीम ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति व डायल-112 ट्रिप मोनिटरिंग की दी जानकारी ।

             शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र के छात्र/छात्राओं ने थाना केयूके का भ्रमण कर पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। छात्र/छात्राओं ने थाना में तैनात कर्मचारियों से पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उप निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। उन्होंने कहा कि महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। पुलिस की टीम द्वारा छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प के बारे में बताया।

         पुलिस की टीम ने स्कूली बच्चों को सैल्फ डिफेन्स के बारे में भी विस्तार से बताया। बच्चों को सम्बोधित करते हुए निरीक्षक ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि हर छोटी बड़ी बातें अपने माता-पिता से हर रोज सांझा करें ताकि कोई अनहोनी न हो। पुलिस टीम ने छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया। छात्र/छात्राओं ने थाना प्रभारी से स्कूली बच्चों की सुरक्षा देने के लिए धन्यवाद किया।

 

 

 

 

पुलिस का अभियान लगातार जारी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों की खैर नहीं।

अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा।

         सार्वजनिक स्थानों जैसे होटल, ढाबे, चाय के खोखे व रेहड़ियों पर शराब पीना व पिलाना मंहगा पड़ सकता है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने आदेश जारी किये हैं। उन्होंने सभी थाना प्रबंधक व चौकी इन्चार्जो को निर्देश दिए हैं कि शराब पीने और पिलाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जाए। जिला में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों की अब खैर नहीं है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कई बार पुलिस को सूचना मिलती है कि लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर आमजन की शांति भंग करते हैं। शराब पीने के बाद लड़ाई झगड़ा करते है। उन्होंने कहा कि कई बार तो ज्यादा नशे के कारण किसी बड़ी वारदात को भी अंजाम देते हैं। इसके लिए कुरुक्षेत्र पुलिस में कमर कस ली है। अब सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर लाई झगड़ा या हुडदंगबाजी करने वालों की खैर नहीं।

5 जुलाई को जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने के 6 आरोपियों को काबू किया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए स्पैशल अभियान के तहत 6 मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशों की पालना करते हुए थाना कृष्णा गेट की टीम ने 2 मामलों में 2 आरोपियों को, थाना केयूके ने 2 मामलों में 2 आरोपियों को, थाना इस्माईलाबाद ने 1 मामले में 1 आरोपी को तथा थाना सदर पेहवा ने 1 मामला दर्ज करके 1 आरोपी को काबू किया। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और पिलाने वालों पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *