नारनौंद (हिसार)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की पायलट गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल सब इंस्पेक्टर राजकुमार और कांस्टेबल विजय और एसपीओ धर्मपाल को हांसी नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया है। हादसा वीरवार देर रात करीब दो बजे हिसार- दिल्ली नेशनल हाईवे पर गढ़ी गांव के पास हुआ।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। पायलट गाड़ी ने मंत्री को रात करीब दस बजे रामायण टोल के पास छोड़ा था। कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा वीरवार रात नारनौल से नेशनल हाईवे 152- डी से होते हुए हिसार आ रहे थे। हांसी जिला पुलिस की पीसीआर ने गढ़ी से हांसी के रामायण टोल प्लाजा तक मंत्री के काफिले को पायलट किया।
मंत्री के काफिले को रामायण टोल प्लाजा तक छोड़कर यह गाड़ी वापस गांव गढ़ी की तरफ जा रही थी। गढ़ी गांव के पास बने ब्रेकर पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके पायलट गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।  घायल सब इंस्पेक्टर राजकुमार और कांस्टेबल विजय को पहले हांसी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हिसार रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल पुलिसकर्मी धर्मपाल को उनके स्वजन हिसार ले गए। हादसे के बाद सोरखी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। हादसे के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *