डॉ. चंद्र त्रिखा के 80वें जन्मदिवस पर होगा सृजन के शिखर का विमोचन
मुख्य अतिथि स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज होंगे व हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर विशिष्ट अतिथि होंगे
कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई। वरिष्ठ साहित्यकार, चिंतक और पत्रकार डॉ. चंद्र त्रिखा के 80वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य साहित्यिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ‘सृजन के शिखर-डॉ. चंद्र त्रिखा वंदन अभिनंदनÓ नामक विशेष सम्मान पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। इस गरिमामय आयोजन में गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के करकमलों द्वारा ग्रंथ का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्य अतिथि स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज होंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेश खुल्लर, मुख्य प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री हरियाणा करेंगे। यह आयोजन 5 जुलाई दिन शनिवार को प्रात: 11 बजे, पंजाब कला भवन सेक्टर-16, चंडीगढ़ में संपन्न होगा। इस आयोजन का संयोजन सुमेधा कटारिया (भा.प्र.से. सेवा निवृत्त) और माधव कौशिक (अध्यक्ष, केंद्रीय साहित्य अकादमी) कर रहे हैं। साहित्य, संस्कृति और पत्रकारिता जगत के अनेक गणमान्य अतिथि इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों और डॉ. त्रिखा के प्रशंसकों से इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *