पहली बार 13 विषयों में शुरू आनर्स कोर्स में दाखिले के लिए छात्रों का दिखा रूझान
कुरुक्षेत्र, 02 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटिड एंड ऑनर्स स्टडीज द्वारा बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया जिसमें पहली बार 13 विषयों में ऑनर्स कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्रों का रुझान देखने को मिला।
आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा ने बताया कि आईआईएचएस के विभिन्न कोर्सो में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों में उत्साह था। बुधवार को एमएससी इकोनोमिक्स ऑनर्स 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड तथा एमएससी बायोटेक 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड में दाखिले के लिए काउंसलिंग की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत इसी सत्र से बीएससी विद मेजर इन बॉटनी, बीएससी विद मेजर इन बायोकेमिस्ट्री, बीएससी विद मेजर इन केमिस्ट्री, बीएससी विद मेजर इन फिजिक्स, बीएससी विद मेजर इन गणित, बीएससी विद मेजर इन जूलॉजी, बीएससी विद मेजर इन कंप्यूटर साइंस, बीए विद मेजर इन संस्कृत, बीए विद मेजर इन अंग्रेजी, बीए विद मेजर इन हिंदी, बीए विद मेजर इन इतिहास, बीए विद मेजर इन इकोनॉमिक्स तथा बीए विद मेजर इन साइकोलॉजी कोर्सिज में इस सत्र से आनर्स शुरू की गई जिसमें प्रत्येक आनर्स कोर्स में 20 सीटें निर्धारित की गई हैं।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इन प्रोग्राम्स की प्रथम मेरिट सूची मंगलवार को जारी की गई थी जिसके लिए अभ्यर्थी बुधवार को फिजिकल काउंसलिंग हेतु अपने संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए। दाखिला फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित है। प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि मेरिट सूची की विस्तृत जानकारी केयू आईआईएचएस की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
काउंसलिंग में आईआईएचएस के शिक्षकों प्रो. कुसुम लता, डॉ. रामचन्द्र सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *