हरियाणा कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के फेस-2 की तैयारी में जुटी हुई है। पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। यात्रा को सफल बनाने के लिए वर्कर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है। अंबाला में आज प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुर्जर और कुरुक्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा मीटिंग करेंगे।

फेस-2 की यात्रा की पानीपत से होगी एंट्री
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे फेस-2 में पानीपत के सनोली से 5 जनवरी को एंट्री करेगी। रात को सनोली में ही ठहराव होगा। 6 जनवरी को सुबह 6 बजे सनोली-पानीपत रोड से पदयात्रा शुरू होगी। सुबह 10 बजे GT रोड पानीपत में एक बड़े काफिले के साथ चलेगी। नई अनाज मंडी पानीपत में दोपहर का भोजन और HSVP (हुडा) ग्राउंड पानीपत में जनसभा के बाद पदयात्रा का रात्रि ठहराव बाबरपुर अनाज मंडी में होगा।

7 को करनाल में एंट्री करेंगे राहुल गांधी
पदयात्रा 7 जनवरी को करनाल जिले में एंट्री करेगी। यहां सुबह 6 बजे गांव कोहंड से पदयात्रा फिर से शुरू होगी। सुबह 10 बजे करनाल में अपर्णा अस्पताल मधुबन पहुंचेगी। 3 बजकर 30 मिनट पर पुलिस पब्लिक स्कूल करनाल के पास से शुरू होगी और शाम 6.30 बजे NDRI चौक करनाल पहुंचेगी।

यहां झिलमिल फिलिंग स्टेशन के पास उचाना (करनाल) में रात्रि विश्राम होगा और अगले दिन 8 जनवरी को करनाल में सुबह 6 बजे श्यामगढ़, नीलोखेड़ी करनाल से पदयात्रा फिर से शुरू होगी। यहां से पदयात्रा 10 बजे ग्रेट खली ढाबा के पास समाना बाहू पहुंचेगी।

कुरुक्षेत्र में गांव झिरबड़ी से होगा प्रवेश
8 जनवरी को पदयात्रा दोपहर बाद 3.30 बजे गांव झिरबड़ी से कुरुक्षेत्र जिले में एंट्री करेगी। यहां से थानेसर के पुराने बस अड्डे पर शाम 6.30 बजे पहुंचेंगी। यहां से कुरुक्षेत्र GT रोड स्थित प्रतापगढ़ में पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

9 की सुबह खानपुर कोलियां से होगी यात्रा
9 जनवरी को सुबह 6 बजे पदयात्रा फिर से गांव खानपुर कोलियां से शुरू होगी।यहां से यात्रा सुबह 10 बजे शाहाबाद के PWD रेस्ट हाउस में पहुंचेगी। इसके पश्चात साढ़े 3 बजे पट्टी बोरीपुर से शुरू होगी और शाम साढ़े 6 बजे अंबाला के मोहड़ा मंडी आकर रुकेगी। यहां यात्रा का रुख अंबाला कैंट की अनाज मंडी की ओर होगा और यहीं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *